ODI में 'डक' पर आउट होने वाले 5 दिग्गज बल्लेबाज, एक ने तो जिम्बॉब्वे के खिलाफ किया ये 'कारनामा'
IND vs AUS ODI सीरीज में सूर्यकुमार यादव का खाता लगातार तीन पारियों में नहीं खुला यहां ऐसे पांच बड़े बल्लेबाजों की लिस्ट दी गई है जो वनडे क्रिकेट में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए।

वनडे क्रिकेट (One Day International) बल्लेबाजों के लिए T20 की तुलना में कहीं अधिक चुनौती पेश कर रहा है। यहां खिलाड़ियों को काफी संभलकर खेलने की जरूरत है। उनको परिस्थितियों के हिसाब से कहीं ज्यादा एडजस्ट करना होता है और अपने खेल को उसी हिसाब से चलाना और धीमा करना भी पड़ता है। अगर आप 50 ओवर के हालातों को ठीक-ठाक समझते हैं तो अपनी टीम के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेहतर कर पाते हैं। खासकर बल्लेबाजों को यहां अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खराबी है में मात खाई है और यहां पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा चर्चा में रही है जिन्होंने लगातार तीन मैचों में 3 गोल्डन डक का सामना किया। गोल्डन डक (Golden Duck) और सामान्य शून्य पर आउट होने में फर्क होता है। आप कितनी भी गेंद खेलकर जीरो पर आउट हो सकते हैं लेकिन जब आप पहली ही गेंद पर आउट हो जाते हैं और खाता नहीं खुलता तो वह गोल्डन डक में आती है। किसी बल्लेबाज की इच्छा नहीं होती कि वह अपने नाम पर जीरो का रिकॉर्ड कराए लेकिन यहां ऐसे पांच बड़े बल्लेबाजों की लिस्ट दी गई है जो वनडे क्रिकेट में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए।

1. सूर्यकुमार यादव
यहां पर नंबर एक पर सूर्यकुमार यादव का नाम आएगा जिन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर खुद को एलबीडब्ल्यू पाया। दूसरा मैच विशाखापट्टनम में हुआ जहां पर फिर से वे मिचेल स्टार्क की गेंद पर उसी अंदाज में आउट हुए और तीसरे मुकाबले में चेन्नई की स्पिन पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर ने उनको बोल्ड कर दिया। यह अंतिम मैच की गेंद इतनी अच्छी नहीं थी लेकिन सूर्यकुमार यादव की किस्मत में लगातार तीन गोल्डन डक लिखे थे।

2. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एंड्रयू सायमंड्स
दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स का नाम है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में डक की हैट्रिक लगाई हुई है। उन्होंने 21 सितंबर 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना खाता नहीं खोला था और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर में फिर दो बार जीरो पर आउट हुए। हालांकि उनको इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में रन आउट किया था जो कोई भी बल्लेबाज हो सकता है। फिर अगले दो मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो बार डेनियल विट्टोरी ने जीरो पर आउट किया।

3. पाकिस्तानी स्टार शोएब मलिक भी शामिल
पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक भी इसी लिस्ट मेंआते हैं जिन्होंने 2004 में यह 'कारनामा' अपने नाम किया था। तब जनवरी में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की धरती पर खेल रही थी और मलिक को डेनियल विटोरी ने तीनों मुकाबलों में खाता नहीं खोलने दिया था। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में शोएब मलिक को वाकई में दिक्कतों का सामना करना पड़ा जहां डेरेल टफी, क्रिस क्रेयंस और डेनियल विट्टोरी ने उनको आउट किया।

4. महेला जयवर्धने का सबसे हैरान करने वाला रिकॉर्ड
इसके बाद दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने का नाम आता है जिन्होंने बहुत ही हैरतअंगेज तरीके से जिंबाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया हुआ है। तवांडा मुपारिवा ने उन्हें नवंबर 2008 में वनडे सीरीज के अंतिम दो एकदिवसीय मैचों में आउट किया। इसके बाद, दोनों टीमें जनवरी 2009 में त्रिकोणीय सीरीज में मिलीं, जहां एड रेन्सफोर्ड ने उन्हें डक की हैट्रिक करा दी।

5. सलमान बट्ट भी नही बच पाए
पाकिस्तान के पूर्व अपना ओपनर व कप्तान सलमान बट का भी नाम आता है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेशी धरती पर जनवरी 2010 में लगातार दो बार शून्य का स्कोर किया और फिर अगला मुकाबला जून में श्रीलंका के खिलाफ था। तब भी उनका खाता नहीं खुला। कंगारूलैंड पर रियान हैरिस ने उनको आउट किया था और बाद में उनको श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आउट किया था।
'SKY' का केस भी सबसे अलग-
कहीं न कहीं इस लिस्ट के समाप्त होने के बाद आप देखेंगे कि अपनी धरती पर वनडे सीरीज के सभी मैचों में गोल्डन डक पर आउट होने वाले सूर्यकुमार यादव जैसी शर्मनाक स्थिति यहां किसी बल्लेबाज की नहीं है और यादव का यह अनचाहा रिकॉर्ड लंबे समय तक क्रिकेट में याद रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications