IPL में RCB को फाइनल में लेकर जाने वाले 4 कप्तान, जानें कब और किसने किया टीम को लीड
IPL: पंजाब किंग्स को पहले क्वालीफायर में हराने के बाद आरसीबी ने इस सीजन आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आरसीबी के पास पहला टाइटल जीतने का मौका है। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी 18 सालों का सूखा खत्म करने का प्रयास करेगी।
आरसीबी का गेम इस सीजन आउटस्टैंडिंग रहा है। प्लेऑफ़ में टॉप दो में अभियान समाप्त होने के बाद अब फाइनल में पहुंचकर चमचमाती ट्रॉफी उठाने का मौका है। आईपीएल में पहले भी कुछ कप्तानों ने आरसीबी की कप्तानी की है लेकिन सफल नहीं रहे। टीम को फाइनल में लीड करने वाले प्लेयर्स का जिक्र यहां किया गया है।

अनिल कुंबले
आरसीबी के लिए सबसे पहले अनिल कुंबले ने फाइनल मैच में कप्तानी की थी। साल 2009 में अनिल कुंबले ने आरसीबी को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ फाइनल मैच में लीड किया था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। उस समय भारत में लोकसभा इलेक्शन की वजह से इवेंट दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
डेनियल विटोरी
एक और कप्तान का नाम डेनियल विटोरी हैं। उन्होंने साल 2011 में आरसीबी की कप्तानी की थी। उस समय फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स सामने थी और आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। रिटायरमेंट के बाद डेनियल विटोरी फिर से आरसीबी के साथ जुड़े थे, वह बतौर कोचिंग स्टाफ टीम के साथ काम करने आए थे।
विराट कोहली
विराट कोहली आरसीबी से फाइनल में कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान हैं लेकिन सफल वह भी नहीं रहे। साल 2016 में कोहली का बल्ला भी जमकर चला था और टीम ने फाइनल तक का सफर भी तय किया था। टीम को फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने पराजित किया था। कोहली ने 900 से ज्यादा रन बनाए थे।
रजत पाटीदार
अब चौथे कप्तान रजत पाटीदार हैं, जो आरसीबी के लिए फाइनल में कप्तानी करेंगे। रजत पाटीदार को इस सीजन ही कप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने धमाल मचा दिया। कोहली का बल्ला इस बार भी चला है। वह 600 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications