भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाला कप्तान बुरी तरह चोटिल, चेहरा पहचानना हुआ मुश्किल
भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में 2012 में अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी उन्मुक्त चंद ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में 2012 में अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी उन्मुक्त चंद ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में उन्मुक्त चंद की आंखों में सूजन दिखाई पड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि क्रिकेट के मैदान पर मैच के दौरान उन्मुक्त चंद को यह गंभीर चोट लगी है, जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी।

माने गए थे भविष्य के भारतीय क्रिकेट के बड़े स्टार
उन्मुक्त चंद की बल्लेबाजी को देखकर कई क्रिकेट पंडितों ने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य का स्टार बताया था। घरेलू क्रिकेट में मिले मौकों को उन्मुक्त चंद फायदा नहीं उठा पाए और कभी भी भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा नहीं बन सके। आईपीएल में भी उन्मुक्त चंद अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और साल 2011 से 2013 तक दिल्ली डेयरडेविल्स (कैपिटल्स) के लिए फ्लॉप साबित रहे।

सोशल मीडिया पर कही यह बात
उन्मुक्त चंद की शेयर की गई तस्वीर में उनकी बाईं आंख पूरी तरह सूजन से भरी दिख रही है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि टेंशन की बात नहीं है, भगवान की कृपा से मैं किसी बड़ी दुर्घटना से सुरक्षित बाहर निकल आया हूं। किसी को अच्छे और बुरे दौर से गुजरना पड़ता है क्योंकि यह किसी भी एथलीट के लिए एक आसान सफर नहीं होता है। उन्होंने खुद सुरक्षित रहने पर भगवान को शुक्रिया अदा किया।

आईपीएल में भी नहीं कर सके कमाल
आईपीएल में उन्मुक्त चंद को दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने का मौका मिला, लेकिन वह किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। भारत में मौके नहीं मिलने के कारण वह अमेरिका चले गए और उन्ही की टीम से खेलना भी शुरू कर दिया। उन्मुक्त ने भारत के लिए 67 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 3379 रन बनाए जिसमें आठ शतक और 16 अर्धशतक शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications