गिरफ्तार हो गया सनराइजर्स हैदराबाद में रहा खिलाड़ी, करोड़ों की ठगी को दिया अंजाम
नागराज को मुंबई साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के नाम से वह ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था।

Ranji Player in Police custody for cheating: क्रिकेटरों के साथ ठगी के कई मामले देखे गए हैं और ऐसा करने वालों के खुलासे भी हुए हैं लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला है। एक क्रिकेटर ने मुख्यमंत्री का नाम लेकर ठगी की है। पुलिस ने इस खिलाड़ी को गिरफ्तार भी किया है। यह रणजी खिलाड़ी आईपीएल टीम में भी रहा है और मामला आंध्र प्रदेश का है। नागराज बुदुमरु नामक इस खिलाड़ी को मुंबई की साइबर सेल ने गिरफ्त में लिया है। शातिरना तरीके से यह इंसान ठगी को अंजाम देता था। (Photo: ANI/twitter)
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार नागराज ने इलेक्ट्रोनिक उपकरण बनाने वाली एक कम्पनी से मुख्यमंत्री जगह मोहन रेड्डी का नाम लेकर 12 लाख रूपये ठगे। इसके अलावा इसी तरह से 60 अन्य कंपनियों के साथ भी ठगी को अंजाम दिया। 3 करोड़ रूपये की ठगी इन कंपनियों के साथ की गई लेकिन अब नागराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को इस इंसान का बैंक अकाउंट से 7 लाख से ज्यादा रूपये मिले है।
खबरों के अनुसार नागराज आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद टीम में भी रह चुका है। क्रिकेट किट का स्पॉन्सर बनाने के बहाने इसने एक इलेक्ट्रोनिक कपंनी से 12 लाख रूपये की ठगी की थी। कम्पनी को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के फर्जी दस्तावेज दिखाते हुए इसने यह ठगी की थी। इसके बाद कपंनी को सच्चाई पता चलने पर नागराज के ऊपर केस दर्ज किया गया। तकरीबन 30 केस नागराज के ऊपर है और पुलिस अब हर मामले के गहनता से जांच कर रही है।
पैसों के लालच में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाला नागराज आंध्रा की रणजी टीम में खेला है और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का सदस्य रहा है। हालांकि आईपीएल टीम के साथ नागराज को खेलने का मौका नहीं मिला था। क्रिकेट छोड़ उसने अलग रास्ता अपनाते हुए सीएम के नाम से ठगी करना शुरू कर दिया। पुलिस को काफी समय से नागराज की तलाश थी।












Click it and Unblock the Notifications