पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाया भारत पर बॉल टेम्परिंग का आरोप, ओवल टेस्ट की गेंद का लैब टेस्ट कराने की मांग

Shabbir Ahmed: भारत की तरक्की किसी भी क्षेत्र में हो लेकिन पाकिस्तान को नहीं पचती। क्रिकेट को लेकर भी कुछ ऐसा ही है। हाल ही में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश में जाकर टी20 सीरीज में पिटाई खाकर आई है लेकिन टीम इंडिया द्वारा ओवल टेस्ट में जीत दर्ज करने से उनको दर्द हुआ है।

पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने भारत के ऊपर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकर इस खिलाड़ी ने कुछ अनर्गल बातें कही है। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर शब्बीर अहमद है।

india vs england

शब्बीर अहमद के अनुसार भारतीय टीम ने गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए कोई अवैध तरीका अपनाया है। उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है कि भारत ने 80 ओवर के बाद गेंद के ऊपर वेसलीन का इस्तेमाल किया है। पुरानी गेंद नई जैसी चमक रही थी। अंपायरों को यह गेंद जांच कराने के लिए लैब में भेजनी चाहिए।

टीम इंडिया ने ओवल में 80 ओवर पुरानी गेंद से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया था और 35 रनों में 4 खिलाड़ी आउट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया था। शब्बीर अहमद ने वेसलीन की बात कही है, इसके बारे में वह खुस शायद ज्यादा जानते होंगे। शब्बीर की गेंद स्विंग हुआ करती थी, उस समय शायद वह इस तरह की हरकतें करते रहे होंगे। भारतीय टीम जब 2004, 2006 में पाकिस्तान दौरे पर जाती थी, उस समय पाकिस्तानी गेंदबाज स्विंग कराते थे, तब शायद वेसलीन का इस्तेमाल किया जाता रहा होगा।

पाकिस्तान को रिवर्स स्विंग का अविष्कार करने वाला देश कहा जाता है, तब शायद गेंद में जरूर कोई गड़बड़ की जाती रही होगी। वही पाकिस्तानी टीम अब खेलती है, तो ना तो स्विंग होती है और ना ही रिवर्स स्विंग देखने को मिलती है। अब ऐसा क्यों नहीं होता, इसका जवाब भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ही दे सकते हैं।

भारत ने ओवल टेस्ट में 6 रनों से जीत दर्ज कर ली, यह पाकिस्तानी खिलाड़ी पचा नहीं पा रहे। मीडिया पैनल में भी कुछ पूर्व खिलाड़ी सिराज की धमाकेदार गेंदबाजी पर उल्टे-सीधे कमेंट करते दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+