IND vs PAK: 'इंडिया की हालत जो है ना…' पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम पर खड़े किए सवाल
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को लेकर पाकिस्तान की ओर से बड़ा बयान आया है। भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
Ind-Pak T20 world cup match 2022: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को लेकर पाकिस्तान की ओर से बड़ा बयान आया है। भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने भारतीय टीम की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई नहीं दे रही है।

फॉर्म में नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी
आकिब जावेद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिख रही है। गेंदबाजी ही नहीं भारत की बल्लेबाजी भी पिछले कुछ मुकाबलों से संघर्ष करती दिखाई पड़ रही है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने से टीम की ताकत बेहद कम हो गई है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उनकी गेंदबाजी दम नहीं दिखता है, जिसका उदाहरण हम एशिया कप में देख चुके हैं।

बुमराह की गैर-मौजूदगी बढ़ाएगी परेशानी
उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि भारत की स्थिति मौजूदा समय में कुछ खास नहीं है। सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं टीम तीनों ही विभाग में लचर दिखाई दे रही है। गेंदबाज का एक अपना असर होता है, शाहीन और हारिस की तरह बुमराह के टीम में होने से ही काफी फर्क पड़ सकता था। लेकिन उनकी गैर मौजूदगी ने टीम को कमजोर बनाने का काम किया है।

पंड्या हैं गेम चेंजर खिलाड़ी
हार्दिक पंड्या को लेकर आकिब जावेद ने कहा कि वह एक गेम चेंजर है। पंड्या एक ऐसा खिलाड़ी है, जो गेम किसी भी वक्त बदल सकता है। लेकिन अगर आप टीम के बाकी खिलाड़ियों को देखेंगे तो वह आउट ऑफ फॉर्म नजर आएंगे। बता दें कि मोहम्मद शमी को बुमराह की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में मोहम्मद शमी भारत की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications