'वाइफ को बेहोश देख मेरी आंखों से आंसू निकल रहे थे और तभी...', दर्द भरी दास्तां को याद कर भावुक हुए वसीम अकरम

wasim Akram tragic story in india: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी दिवंगत पत्नी को याद कर भारत में घटी एक घटना को याद किया है।

wasim Akram

wasim Akram tragic story in india: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाया है। वसीम अकरम पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के कोच हैं। इस उम्र में भी वह जोश से भरे हुए रहते हैं। ड्रेसिंग रूम में उन्हें अक्सर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते देखा गया है। वसीम अकरम आईपीएल में भी शाहरुख खान की टीम केकेआर के लिए कोचिंग कर चुके हैं। वसीम अकरम ने हाल ही में स्पोर्टस्टार पर बात करते हुए अपनी पहली पत्नी को याद कर कुछ बातों का जिक्र किया है।

पहली पत्नी हुमा को याद कर हुए भावुक

पहली पत्नी हुमा को याद कर हुए भावुक

वसीम अकरम ने अपने करियर के बुरे दौर को याद करते हुए एक घटना को याद किया है। साल 2009 में 42 साल की उम्र में वसीम अकरम की पहली पत्नी दुनिया को अलविदा कह गई थी। अकरम ने ऑटोबायोग्राफी सुल्तान पर एक चर्चा के दौरान बताया कि किस तरह भारतीय लोगों ने उस दौरान उनकी मदद की थी। जबकि उनके पास भारत का वीजा भी नहीं था। अकरम को चेन्नई एयरपोर्ट पर भारतीय लोगों से मदद मिली थी।

पत्नी को इलाज के लिए ले जा रहे थे सिंगापुर

पत्नी को इलाज के लिए ले जा रहे थे सिंगापुर

दरअसल, वसीम अकरम अपनी पत्नी को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की सहायता से लाहौर से सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल ले जा रहे थे। अकरम ने बताया कि जिस फ्लाइट से हम जा रहे थे उसका स्टॉप चेन्नई में भी था। जब प्लेन चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो मेरी पत्नी बेहोश हो गई। वाइफ को बेहोश देख मेरी आंखों से आंसू निकलने लगे थे। मैं रो रहा था और इस दौरान चेन्नई एयरपोर्ट पर लोगों ने मुझे पहचान लिया।

सिक्योरिटी फोर्स ने इस तरह की थी मदद

सिक्योरिटी फोर्स ने इस तरह की थी मदद

वसीम अकरम ने बताया कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी फोर्स ने मुझे इस हालात में देखकर पत्नी को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन मेरे पास सिर्फ पाकिस्तान का पासपोर्ट था। भारतीय वीजा के बिना मैं भारतीय अस्पताल में पत्नी का इलाज कैसे करा सकता था। तभी सिक्योरिटी फोर्स ने मुझसे कहा कि आप पहले इन्हें अस्पताल ले जाये। वीजा का मैटर हम संभाल लेंगे। अकरम ने कहा कि इस घटना को मैं एक खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर कभी नहीं भूल सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+