Imran Khan की पूर्व पत्नी ने गुपचुप की सगाई, करने जा रही हैं दूसरी शादी! आखिर कौन हैं उनके होने वाले शौहर?

Imran Khan first wife gets engaged: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 52 वर्षीय ब्रिटिश फिल्म निर्माता जेमिमा ने अरबपति फाइनेंसर कैमरून ओरेली के साथ सगाई कर ली है। यह खबर सामने आते ही एक बार फिर उनको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फैंस लगातार उनके नए शौहर को लेकर बातें कर रहे हैं।

कौन हैं मंगेतर कैमरून ओरेली? (Imran Khan first wife gets engaged)

62 वर्षीय कैमरून ओरेली एक प्रतिष्ठित आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई फाइनेंसर हैं। वे दिग्गज व्यवसायी सर एंथनी ओरेली के बेटे हैं। कैमरून की शिक्षा दुनिया के महान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से हुई है। वे इंडिपेंडेंट न्यूज एंड मीडिया के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं और वर्तमान में बेयर्ड कैपिटल का संचालन करते हैं। व्यावसायिक जगत में उनकी पहचान एक गंभीर और दमदार निवेशक के रूप में है।

Imran Khan 1

पिछले एक साल से कर रहे हैं डेट

जेमिमा और कैमरून पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की पहली मुलाकात काम के दौरान हुई थी। कैमरून ने जेमिमा के कई सफल फिल्म प्रोजेक्ट्स में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम किया है। साथ काम करते हुए उनकी दोस्ती गहरी हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। इस कपल ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा है और वे अपना समय लंदन और स्विट्जरलैंड के बीच बिताते हैं।

इमरान खान से जुड़ा रहा है गहरा नाता

जेमिमा की पहली शादी 1995 में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान से हुई थी। करीब 9 साल साथ रहने के बाद साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। उनके दो बेटे सुलेमान और कासिम हैं, जो वर्तमान में लंदन में रहते हैं। हालांकि जेमिमा अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, लेकिन वे आज भी मानवीय आधार पर अपने पूर्व पति इमरान खान का समर्थन करती रही हैं। साल 2023 से जेल में बंद इमरान की रिहाई के लिए वे समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाती रही हैं।

दिवंगत अरबपति सर जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी होने के नाते जेमिमा का जीवन हमेशा ही कैमरे की नजर में रहा है। अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी और सामाजिक कार्यों के जरिए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह सगाई उनके निजी जीवन का एक बड़ा मोड़ मानी जा रही है। हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+