T20 वर्ल्ड कप को लेकर हो गई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, फाइनल में टकराएगी ये दो टीमें!
T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें तैयार है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। इन ग्रुप में टॉप टू पर रहने वाली टीमें सुपर8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। हर ग्रुप से दो टीम सुपर8 में पहुंचेगी। जहां सेमीफाइनल के लिए टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी।
भारत को ट्रॉफी का इंतजार
हर साल की तरह इस साल भी भारतीय टीम को क्रिकेट के दिग्गज फेवरेट बता रहे हैं। भारतीय टीम पिछले 17 सालों से टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। आखिरी बार साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। लेकिन इसके बाद से ही टीम को जीत की तलाश है।

ऑस्ट्रेलिया फिर करेगी परेशान
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने अपनी राय दी है। मिस्बाह ने उन दो टीमों का नाम लिया है जो इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच सकती है। एक कार्यक्रम के दौरान मिस्बाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया को जीत का प्रबल दावेदार बताया।
ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचना आता है
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि टी-20 फॉर्मेट में किसी भी चीज को लेकर सही प्रीडिक्शन करना काफी मुश्किल भरा काम है। लेकिन मैं ऑस्ट्रेलिया का नाम लेना चाहूंगा। ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जिसे फाइनल में कैसे पहुंचना है अच्छे से पता है। वह किसी भी परिस्थिति में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए मेरी पहली टीम ऑस्ट्रेलिया होगी।
इन दो टीमों के बीच हो सकता है फाइनल
दूसरे फाइनलिस्ट के बारे में बात करते हुए मिस्बाह ने कहा कि मैं पाकिस्तान से हूं तो यकीनन चाहूंगा कि पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचे। लेकिन भारतीय टीम एक मजबूत टीम है। ऐसे में मेरी नजर में भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान में से कोई दो टीमें फाइनल में पहुंच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications