WTC फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा के बयान पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, दी ये नसीहत
WTC Final 2023: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा कि, अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल भारत की प्राथमिकता थी तो उन्हें 20 दिनों से पहले आईपीएल खत्म कर देना चाहिए था।
WTC Final 2023: भारत ने ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के तीसरे और चौथे दिन अच्छी वापसी की, लेकिन आखिरी दिन टीम इंडिया खुद को संभाल नहीं पाई, और ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, जिसके कारण मैच में 209 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस बीच अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने रोहित के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में तीन मैचों की सीरीज का भी जिक्र किया, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा है कि अगर वे वास्तव में ऐसा चाहते थे, तो खिलाड़ियों को 2023 इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो जाना चाहिए था, जो निर्णायक एकमात्र टेस्ट मैच से ठीक पहले आयोजित किया गया था।

सलमान बट ने की रोहित शर्मा के बयान की आलोचना
बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि, 'रोहित शर्मा ने कहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में ही क्यों होता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फाइनल इंग्लैंड से बाहर होना चाहिए। ऐसी डिबेट तब होती हैं, जब आपको अपने मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलते हैं।'
'मांग के बजाय हमें प्राथमिकताओं के बारे में बात करनी चाहिए'
उन्होंने आगे कहा कि, इस तरह की मांग के बजाय हमें प्राथमिकताओं के बारे में बात करनी चाहिए। अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल भारत की प्राथमिकता थी तो उन्हें 20 दिनों से पहले आईपीएल खत्म कर देना चाहिए था। उन्हें काउंटी टीमों के खिलाफ कुछ मैच खेलने के लिए फाइनल से 15 दिन पहले अपनी टीम इंग्लैंड भेज देनी चाहिए थी।'
विराट कोहली की कप्तानी के बाद गिरा टीम का प्रदर्शन
बट ने कहा कि विराट कोहली के 2022 की शुरुआत में कप्तानी छोड़ने के बाद से घर से बाहर टेस्ट मैचों में भारत का प्रदर्शन गिरा है। तब से चीजें स्थिर नहीं हैं, हालांकि, भारत बिना कप्तान के भी जीत दर्ज कर लेगा। टीम के विदेश दौरे पर ही कप्तानी का आकलन किया जा सकता है।
दरअसल, विराट कोहली ने बतौर कप्तान टीम इंडिया को कुल 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत दिलाई है। साल 2018-19 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2021 में इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications