Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मैं तुझे बर्बाद कर दूंगी...', एक्स-गर्लफ्रेंड से मिली धमकी! भारतीय क्रिकेटर ने पुलिस से मांगी मदद

KC Cariappa, files police complaint: स्पिन गेंदबाजी करने वाले केसी करियप्पा इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं। केसी करियप्पा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। करियप्पा ने आरोप लगाया है कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके करियर को खत्म करने की धमकी दी है। जिस वजह से करियप्पा ने पुलिस में अपनी गर्लफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

राजस्थान ने किया रिलीज: केसी करियप्पा आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले राजस्थान की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। साल 2024 में केसी करियप्पा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। आईपीएल नीलामी में वह अनसोल्ड रहे। राजस्थान से पहले केसी करियप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की तरफ से भी खेल चुके हैं।

KC Cariappa 1

गर्लफ्रेंड ने लगाया था ये आरोप: करियप्पा नगसंद्र के रमैया लेआउट में रहते हैं। उन्होंने बगलागुंटे पुलिस को बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक ड्रग एडिक्ट शराबी है। उन्होंने उनकी आदत छुड़ाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह सुधरने वाली नहीं थी। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 के 31 दिसंबर को करियप्पा की गर्लफ्रेंड ने उनके खिलाफ बगलागुंटे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि करियप्पा ने उन्हें गर्भवती कर दिया था और सितंबर में उसे जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाई थी।

सुसाइड करने की धमकी: हाल ही में करियप्पा द्वारा किए गए शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को शराब छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की थी। जब उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो करियप्पा ने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ने का फैसला कर लिया। इस बात से खफा उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर वह ऐसा करेंगे तो वह खुद को मार कर उनके नाम पर एक सुसाइड नोट छोड़ देगी और इससे करियप्पा का पूरा क्रिकेट करियर खत्म हो जाएगा।

करियप्पा के लिए साल 2015 का ऑक्शन यादगार रहा था। 2015 के आईपीएल ऑक्शन में करियप्पा को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था। 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ करियप्पा ऑप्शन में उतरे थे। लेकिन केकेआर की टीम ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये उन्हें खरीदा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+