लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से बड़ी खबर, एमएसके प्रसाद को खास काम के लिए किया गया शामिल
MSK Prasad: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीमों में कोचिंग स्टाफ बदलने से लेकर रणनीति पर भी काम शुरू हो गया है। इनमें सबसे आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम नज़र आ रही है। इस टीम ने अपने साथ एक नामी चेहरे को शामिल किया है।
भारतीय टीम के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद को लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल किया गया है। वह इस टीम के लिए रणनीतिक सलाहकार के रूप में काम करते हुए दिखेंगे। प्रसाद को इस उच्च पोस्ट पर लाने से पहले टीम को नया हेड कोच भी मिला था।

हाल ही में लखनऊ ने अपने नए हेड कोच की घोषणा भी की थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हेड कोच बनाया गया था। वह एंडी फ्लावर की जगह टीम के साथ जुड़े हैं और आगामी सीजन में उनकी कोचिंग देखने लायक होगी।
आन्ध्र प्रदेश से आने वाले एमएसके प्रसाद घरेलू सीजन के लिए वहां क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक के पद पर काम कर चुके हैं। इस तरह उनके पास क्रिकेट मैनेजमेंट का अच्छा अनुभव है। देखना होगा कि प्रसाद किस रणनीति के साथ टीम के लिए काम करते हैं। लखनऊ की टीम के पास मेंटर के रूप में गौतम गंभीर भी मौजूद हैं।
आईपीएल में नई टीम होने के बाद भी लखनऊ का प्रदर्शन संतुष्ट करने वाला रहा है। अब तक दो ही सीजन में खेलने के बाद भी लखनऊ की टीम दोनों बार प्लेऑफ़ तक जाने में सफल रही है। इस टीम में फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स हैं और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल हैं। उनके अलावा विजय दहिया सहायक कोच हैं।












Click it and Unblock the Notifications