'मंदिर वहीं बनने वाला है'; राम मंदिर को लेकर ये क्या बोल गए वेंकटेश प्रसाद

Venkatesh Prasad on Ram Mandir: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर बनने का इंतजार हर राम भक्त को है। भक्तों का सदियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राम मंदिर के निर्माण के साथ अयोध्या को बदलने की तैयारी भी जोरों पर है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वेंकटेश प्रसाद ने कही यह बात: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर फैंस से सवाल जवाब किया। इस दौरान उन्होंने फैन से पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने राम मंदिर को लेकर वेंकटेश प्रसाद से पूछा, क्या लगता है कि साल 2024 में क्या होगा तो उन्होंने लिखा मंदिर वहीं बनने वाला है। प्रसाद ने ये बात 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में कहा है।

Venkatesh Prasad 1

टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज कौन हैं? वेंकटेश प्रसाद से इसके अलावा भी यूजर्स ने कई सवाल किए। एक यूजर ने लिखा कि आपके हिसाब से भारत के अब तक के टेस्ट के पांच बेस्ट बल्लेबाज कौन से हैं। इस पर वेंकटेश प्रसाद ने सबसे पहले सुनील गावस्कर का नाम लिया। वेंकटेश प्रसाद ने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली को भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे बेस्ट बल्लेबाज माना है।

वर्ल्ड कप में मिली मायूसी: भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन को लेकर भी वेंकटेश प्रसाद ने कुछ बातों का जिक्र किया। भारतीय टीम पिछले साल 2023 में एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी थी। साल 2023 में भारत के पास दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का बेहतरीन मौका था। लेकिन भारतीय खिलाड़ी इसे जीतने में नाकाम रहे। साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी भारतीय टीम को निराशा ही हाथ लगी थी।

वेंकटेश प्रसाद ने उम्मीद जताई है कि साल 2024 में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। वेंकटेश प्रसाद के मुताबिक भारतीय टीम को सही प्लानिंग के तहत साल 2024 में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+