Yusuf Pathan के ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार! आखिर किस अपराध की मिली सजा?
Yusuf Pathan Father-In-Law Arrest: मायानगरी मुंबई के भायखला इलाके में सड़क पर हुए एक मामूली विवाद ने कुछ ही मिनटों में एक हिंसक रूप ले लिया। मुंबई पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन लोगों को एक व्यक्ति और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने बांस के डंडों और अन्य हथियारों से पीड़ित परिवार की बेरहमी से पिटाई की।
आखिर क्या है पूरा विवाद (Yusuf Pathan Father-In-Law Arrest)
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी घटना एक छोटे से सड़क हादसे से शुरू हुई। यूसुफ खान नामक व्यक्ति अपनी कार से जा रहे थे। रास्ते में जलजमाव वाले हिस्से से कार गुजरी, जिससे सड़क किनारे चल रहे एक राहगीर पर पानी की कुछ छींटें उड़ गईं। इसी बात को लेकर राहगीर और कार सवार यूसुफ खान के बीच बहस शुरू हो गई। जो बहस शुरू हुई थी, उसने देखते ही देखते हिंसक मोड़ ले लिया। राहगीर ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और यूसुफ खान व उनके रिश्तेदारों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार को पीटने के लिए बांस के डंडों और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया। इस हमले में पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें फ्रैक्चर और सिर की चोटें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। भायखला पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का ससुर बताया जा रहा है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मारपीट, दंगा करने और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस हमले में कुछ और लोग भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications