MS Dhoni ने की शाही सवारी, एक झलक पाने के लिए सड़क पर उमड़े फैंस; Video Viral

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाइफ काफी निजी रखते हैं। वह कम ही फैंस के सामने आते हैं। सोशल मीडिया पर भी माही एक्टिव नहीं रहते हैं।

नई दिल्ली, 25 सितंबर: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाइफ काफी निजी रखते हैं। वह कम ही फैंस के सामने आते हैं। सोशल मीडिया पर भी माही एक्टिव नहीं रहते हैं। हालांकि उनकी पत्नी साक्षी अक्सर धोनी के फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं। साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान जयपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खुली कार की सवारी की। कैप्टन कूल की एक झलक पाने के लिए सड़क पर फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MS Dhoni

पूर्व कैप्टन नजर आए कूल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 32 सेकंड की वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी एक खुली कार में बैठे हुए हैं। वह शाही कार की सवारी का आनंद ले रहे हैं। सड़क के दोनों ओर माही के फैंस जमा हैं। वह सभी माही की एक झलक पाने के लिए बेताब है। सभी लोग अपने मोबाइल से धोनी का वीडियो भी बना रहे हैं। फैंस धोन-धोनी चिल्ला रहे हैं। इस दौरान विश्वकप विजेता भारतीय कप्तान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में धोनी एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जयपुर गए थे। यहीं का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

धोनी का इंटरनेशनल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल करियर में 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.09 की औसत और 59.11 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। धोनी ने टेस्ट में 33 अर्धशतक और 6 शतक जड़े हैं। 350 वनडे में धोनी ने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय में 73 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में माही ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 बनाए जड़े हैं। धोनी ने टी20 में दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+