Jasprit Bumrah Retirement: जसप्रीत बुमराह खुद ही ले लेंगे संन्यास? भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच दिग्गज का दावा
Jasprit Bumrah Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि बुमराह अब अपने टेस्ट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर फिटनेस ने साथ नहीं दिया तो बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। मोहम्मद कैफ के इस बयान के बाद फैंस भी हैरान हैं।
क्या थक गए हैं बुमराह? (Jasprit Bumrah Retirement)
मोहम्मद कैफ का ये बयान मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद आया। इस मुकाबले में बुमराह ने नई गेंद से सिर्फ एक ओवर डाला और फिर मैदान से बाहर चले गए। हालांकि वो चाय के बाद फिर मैदान पर लौटे, लेकिन उनकी गेंदबाजी की रफ्तार 130 किमी/घंटा से भी नीचे चली गई, जो कि उनके लिए बेहद असामान्य है।

खुद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं बुमराह
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे लगता है कि बुमराह आने वाले टेस्ट मैचों में शायद न खेलें। वो खुद ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। अगर वो महसूस करेंगे कि वो अब 100% नहीं दे पा रहे, तो वो खुद हट जाएंगे। बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में अब तक 28 ओवर में सिर्फ एक विकेट लिया है। कैफ ने इस बात की ओर इशारा किया कि बुमराह की गेंदों में अब वो धार नहीं दिख रही जो पहले हुआ करती थी।
फिटनेस बुमराह के लिए बड़ी समस्या
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जैमी स्मिथ का विकेट लिया तो विकेटकीपर को आगे डाइव लगाकर कैच पकड़ना पड़ा। एक फिट बुमराह की गेंदें बल्ले को चीरती हुई विकेटकीपर के कंधे के ऊपर से जाती हैं। कैफ ने यह भी कहा कि बुमराह का जुनून आज भी वैसा ही है, लेकिन शरीर अब उनका साथ नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि बुमराह की बॉडी अब जवाब देने लगी है। उन्हें बॉलिंग में वो मजा नहीं आ रहा।












Click it and Unblock the Notifications