T20 World Cup के बाद क्या भारतीय सीनियर खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज! विराट कोहली को लेकर दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम की करारी हार के बाद खिलाड़यों के फिटनेस पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि बीसीसीआई टी-20 फॉर्मेट में युवा खिलाड़ियों को अधिक मौका दे सकती है।

Kirti Azad On Virat Kohli Fitness: भारतीय टीम की करारी हार के बाद खिलाड़यों के फिटनेस पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि बीसीसीआई टी-20 फॉर्मेट में युवा खिलाड़ियों को अधिक मौका दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो कई खिलाड़ियों के टी20 इंटरनेशनल करियर पर खतरा पैदा हो जाएगा। मौजूदा भारतीय टीम में 30 साल से अधिक वाले कई खिलाड़ी शामिल हैं।

कोहली हैं टीम के सबसे फिट खिलाड़ी

कोहली हैं टीम के सबसे फिट खिलाड़ी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली की तुलना की जाये तो विराट काफी फिट हैं। न्यूज चैनल आज तक से बात करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि विराट कोहली टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं जबकि उनकी उम्र काफी है। वह अभी भी बल्लेबाजी के दौरान सबसे तेज रन भागते हैं। उम्र से ज्यादा जरूरी खिलाड़ियों का फिट होना है।

दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में काफी फिट हैं कोहली

दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में काफी फिट हैं कोहली

जब न्यूज एंकर ने अपने शो पर पूछा कि क्या भारतीय टीम ओवरएज है तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उदाहरण के तौर पर विराट कोहली का हवाला दिया। आजाद ने कहा कि आप उम्र के बारे में कहते हैं। अगर आप इन सभी खिलाड़ियों का कोहली के खिलाफ फिटनेस टेस्ट कराने के लिए कहेंगे, तो वह जीत जाएगा। कोहली ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया जो दिखता है।

भारतीय टीम में हैं कई सीनियर खिलाड़ी

भारतीय टीम में हैं कई सीनियर खिलाड़ी

बता दें कि विराट कोहली पांच दिन के हाई इंटेंसिव वर्कआउट रूटीन को फॉलो करते हैं। इसके बाद वह दो दिन आराम करते हैं। अक्सर उनके वर्कआउट रूटीन में कंपाउंड मूवमेंट और कार्डियो एक्सरसाइज शामिल होते हैं। जिस कारण वह मैदान पर काफी फिट दिखाई पड़ते हैं। कीर्ति आजाद ने कहा कि ज्यादा उम्र होना जरूर एक विषय है, लेकिन खिलाड़ियों पर डिपेंड करता है कि वह खुद को किस तरह रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+