क्रिकेट जगत में पसरा मातम, 67 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी का निधन, किस वजह से हुई कम उम्र में मौत
क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट जगत के जाने-माने प्रशासक ह्यू मॉरिस (Hugh Morris) का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मॉरिस पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही खेल जगत में मातम छा गया है और दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आगे आए। ह्यू मॉरिस को जनवरी 2022 में बाउल कैंसर (Bowel Cancer) होने का पता चला था, इसे आंत का कैंसर भी कहा जाता है। पिछले लगभग तीन सालों से वे इस जानलेवा बीमारी से बहादुरी के साथ संघर्ष कर रहे थे।

रवि शास्त्री ने जताया घर दुःख
हालांकि 28 दिसंबर की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर ने न केवल इंग्लैंड, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया है। भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री ने मॉरिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शास्त्री और मॉरिस ने ग्लैमर्गन (Glamorgan) काउंटी क्रिकेट में लंबे समय तक साथ खेला था।
कैसा रहा ह्यू मॉरिस का करियर?
वह घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावशाली रहे। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 1991 में इंग्लैंड के लिए 3 टेस्ट मैच खेले। फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में उन्होंने धमाल मचाकर रख दिया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मॉरिस ने 53 शतकीय पारियां खेली और लिस्ट में ए में उनके शतकों का आंकड़ा 14 था। इस तरह 67 शतकों और करीब 25 हजार से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने अपने करियर को उच्च पड़ाव पर समाप्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications