DHONI के चेले ने IPL 2025 से पहले कर ली शादी, पत्नी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं
Maheesh Theekshana News: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले महेंद्र सिंह धोनी के करीबी माने जाने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज ने शादी कर ली है। श्रीलंका के दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज महेश तीक्षाना लंबे समय तक आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। लेकिन अब तीक्षाना आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
धोनी के करीबी रहे हैं तीक्षना (Maheesh Theekshana News)
तीक्षाना के आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 27 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.88 की औसत और 7.66 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लिए हैं। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/33 है और उन्होंने लीग में सिर्फ एक बार चार विकेट हासिल किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीक्षाना को काफी कुछ सीखने को भी मिलता रहा है।

महेश तीक्षाना ने रचाई शादी
महेश तीक्षाना ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट की एक सीरीज में अपनी शादी की घोषणा की है। महेश तीक्षाना ने अब क्रिकेट के बाद अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया है। तीक्षाना की शादी कोलंबो शांगरी-ला में हुई, जिसमें जाने-माने मेहमान और परिवार के सदस्य मौजूद थे। यह कार्यक्रम एक भव्य समारोह था।
महेश तीक्षाना ने शेयर की तस्वीर
महेश तीक्षाना ने सगाई और शादी के जश्न की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। एक तस्वीर में तीक्षाना अपनी पत्नी की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर तीक्षाना ने जहां क्लासिक सफेद शेरवानी पहनी थी, वहीं उनकी दुल्हन मैचिंग सफेद पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। महेश तीक्षाना की पत्नी दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। हालांकि, उनको लेकर अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।
महेश तीक्षणा को राजस्थान रॉयल्स ने सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान 4 करोड़ 40 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था। यह तीक्षाना के लिए आईपीएल में एक नई शुरुआत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications