धोनी के साथ CSK से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 31 साल की उम्र में कहा खेल को अलविदा
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी। अपने सोशल मीडिया पर 31 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने खेल को अलविदा कहने की जानकारी शेयर की। एक भावुक नोट लिखते हुए इस खिलाड़ी ने रिटायरमेंट की घोषणा की।
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी धांसू गेंदबाजी से जलवा बिखेरने वाले अंकित राजपूत ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। हालांकि अभी संन्यास की उम्र नहीं थी लेकिन आईपीएल से बाहर रहते हुए उन्होंने वापसी की संभावना नहीं देखते हुए यह फैसला लिया होगा।

अंकित ने लिखा कि विनम्रता और आभार के साथ भारतीय क्रिकेट से मैं आज संन्यास की घोषणा करता हूँ। 2009 से लेकर 2024 तक मेरे जीवन का शानदार सफर रहा है। मैं बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ, कानपुर क्रिकेट संघ के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, केकेआर, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को दिए गए मौकों के लिए धन्यवाद कहता हूँ।
इसके अलावा उन्होंने अपने कोच, फिजियो आदि लोगों का भी आधार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे सपने को हकीकत में बदलने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूँ। इसके अलावा उतार-चढ़ाव भरे समय में साथ देने के लिए फैन्स का भी धन्यवाद किया।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं नए व्यावसायिक मौकों की तलाश करूंगा और अपने फेवरेट खेल में भाग लेना जारी रखूंगा। इससे साफ़ हो गया कि वह खेल में अन्य जगह से खेलने के लिए अपना प्रयास करेंगे। अन्य देशों की लीग क्रिकेट में खेलने के लिए भारत से संन्यास लेना होता है और अंकित राजपूत ने ऐसा ही संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में अगले अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।
गौरतलब है कि अंकित राजपूत ने आईपीएल में कुल 29 मुकाबले खेलते हुए 24 विकेट अपने नाम किये थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अंकित ने कुल 80 मुकाबले खेले थे और 248 विकेट झटके। इसके अलावा लिस्ट ए में 50 मैचों में 87 और टी20 में 87 मुकाबले खेलकर 105 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications