'कैंदी हुंदी सी 100 बना दे', फैन ने कोहली के सामने यूं रखी दिल की बात

नई दिल्ली। विराट कोहली भारत के लिए अपना 100वां टेस्ट खेलकर रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गए और सबसे लंबे प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल 12वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 33 वर्षीय कोहली को मैच की शुरुआत से पहले उनके मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सम्मानित किया गया, जिन्होंने खुद भारत के लिए 164 टेस्ट खेले हैं। 19वें ओवर में जब मयंक अग्रवाल आउट हुए तो कोहली के क्रीज पर चलते हुए स्टेडियम में फैंस का जोश सातवें आसमान पर दिखा।

यह भी पढ़ें- Test : विराट कोहली बने 8 हजारी, अपने दोस्त एबी डिविलियर्स को छोड़ दिया पीछे

शतक का कर रहे इंतजार

शतक का कर रहे इंतजार

नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बनाने के कारण कोहली थोड़ा संघर्ष की राह पर हैं और पिछले कुछ सालों में सभी प्रारूपों में उनका औसत 50 से अधिक होने के बावजूद उनके टेस्ट शतक नहीं बढ़ें हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पहली बार टेस्ट में रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रहा है और कई लोग यह देखने के लिए इंतजार कर रहे थे कि कोहली अपने 100वें टेस्ट में शतक पूरा करते हैं या नहीं।

यूं रखी फैन ने दिल की बात

कोहली के क्रीज पर रहने के दौरान, भीड़ में एक फैन को एक लकड़ी का कार्ड पकड़े हुए देखा गया, जिस पर लिखा था, 'केहदी हुंडी सी 100 बना दे' जिसका अर्थ है 'वह कहती थी कि एक शतक लगा दो'। यह लाइन एक प्रसिद्ध पंजाबी गीत से ली गई थी और फैन का इस तरह से दिल की बात कहने का तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पता चलता है कि प्रशंसक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली के शतक का कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अर्धशतक से पांच रन से चूके विराट कोहली

अर्धशतक से पांच रन से चूके विराट कोहली

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने लसिथ एम्बुलडेनिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की, जो एक शानदार स्पेल से गुजर रहे थे। कोहली ने स्ट्रेट ड्राइव सहित अपने ट्रेडमार्क शॉट्स खेलना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे उनकी पारी आगे बढ़ी और हनुमा विहारी के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी के साथ कुछ ही समय में अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए, वह और अधिक आत्मविश्वासी लग रहे थे। हालांकि, 76 गेंदों में 45 रनों के बाद कोहली को फिर से एम्बुलडेनिया की एक डिलीवरी की ने फंसा लिया। इसी के साथ कोहली फिर शतक से दूर रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+