कौन कहता है मुंबई रुकती नहीं है? रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इसे रोक दिया, मरीन ड्राइव में समुद्र के करीब बाढ़
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर फैन्स को खुश होने का मौका दे दिया है। भारतीय टीम का अपने देश में जमकर स्वागत हो रहा है। बीसीसीआई और महाराष्ट्र सरकार की तरफ से टीम इंडिया का स्वागत किया जा रहा है। ओपन बस में खिलाड़ियों को वानखेड़े स्टेडियम में लाने की व्यवस्था की गई।
मुंबई एक ऐसा शहर है जो कभी रुकता ही नहीं है। दिन हो या रात, यह शहर हमेशा भागता रहता है लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज इस शहर को भी रुकना पड़ा है। इसे रोने वाले रणबांकुर रोहित शर्मा के लड़के हैं। टीम इंडिया है जो नीली जर्सी में उतरकर कप जीतने में सफल रही है।

भारतीय टीम को नारीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम में लेकर जाया जाएगा। मुंबई का मरीन ड्राइव फैन्स से अटा हुआ है। फैन्स अपने खिलाड़ियों की झलक देखने के लिए आए हैं। नरीमन पॉइंट वाला एरिया भी फैन्स से भरा हुआ है। लाखों फैन्स सड़कों पर आ गए।
भारतीय टीम के लिए प्यार के कारण फैन्स आज सड़कों पर आ गए। मुंबई को टीम इंडिया ने रोक दिया। खिलाड़ियों के इन्तजार में दर्शकों की बाढ़ सी आ गई। मरीन ड्राइव के एक तरफ समुद्र का पानी है और दूसरी तरफ बाढ़ है। जी हाँ, यह बाढ़ फैन्स की है। दर्शकों की बाढ़ है। दर्शक मरीन ड्राइव के अलावा वानखेड़े स्टेडियम के अंदर भी हैं। वहां बारिश भी हुई है। फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है और यह समां देखते ही बनता है।
भारतीय टीम जब मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची, तो प्लेन को वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया। पानी की बौछारों से प्लेन को सलामी दी गई। भारतीय टीम को वहां से एक बस द्वारा नरीमन पॉइंट लेकर जाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications