IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा! दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया अब तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
IPL 2025 Delhi Capitals Embarrassing Record: लगातार चार मैच जीतकर आईपीएल 2025 की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार अंदाज में किया था। पांचवें मैच में भी वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बेहद करीब थी। लेकिन एक गलती ने दिल्ली की दिशा ही बदल दी। मुंबई से पांचवां मैच हारने के बाद दिल्ली की टीम बुरी तरह से निचे गिरी, जिसका नतीजा यह हुआ कि टीम प्लेऑफ में भी जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी।
दिल्ली ने बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड (IPL 2025 Delhi Capitals Embarrassing Record)
प्लेऑफ से बाहर होने के साथ ही दिल्ली की टीम ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स पहली ऐसी टीम बन गई है जो सीजन की शुरुआत में चार मैचों में जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इससे पहले केवल पांच बार ही कोई टीम अपने पहले सात मैचों में से पांच जीतने के बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रही थी।

ऐसा करने वाली सातवीं टीम बनी दिल्ली
लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ था कि कोई टीम शुरुआती चार मैच जीतने के बाद प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई हो। दिल्ली आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), किंग्स इलेवन पंजाब (2014), राजस्थान रॉयल्स (2015), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2021) और राजस्थान रॉयल्स (2024) के बाद अपने पहले चार मैचों में चार जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली एकमात्र सातवीं टीम थी।
लगातार चौथी बार प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2022 के बाद से लगातार चौथी बार आईपीएल प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। साल 2021 सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी पोजिशन पर फिनिश किया था। हालांकि, इसके बाद से टीम को निरंतर विफलताओं का सामना करना पड़ा। साल 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और वे टॉप फोर में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे।












Click it and Unblock the Notifications