सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक से तलाक के बाद दी पहली प्रतिक्रिया, जानें ट्वीट में उन्होंने क्या लिखा
Sania Mirza and Shoaib Malik: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच 13 साल चली शादी अंततः तलाक में बदल गई और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। कुछ ही दिनों पहले शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी को लेकर खुलासा किया था।
शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। सना की यह दूसरी शादी है, वह भी अपने पहले पति से तलाक ले चुकी हैं। तलाक के बाद सानिया की टीम ने एक बयान दिया था। इसमें किसी भी तरह की अफवाहों की तरफ ध्यान न देने की अपील की गई और कहा गया कि शोएब ने शादी कर ली ठीक है, सानिया उसे नई पारी की बधाई देती है।

सानिया की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई थी। इस बीच अब अचानक सानिया मिर्जा की तरफ से सोशल मीडिया पर एक बयान आया है। इसमें सानिया मिर्जा काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इतने दिनों बाद उनकी तरफ से ख़ुशी वाली कोई प्रतिक्रिया आई है।
सानिया ने एक्स पर लिखा कि आप पर गर्व है रोहन, इसका हकदार कोई और नहीं था। इसमें सानिया मिर्जा में टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को टैग किया है और उनको बधाई दी है। अब यहाँ उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे भी एक बड़ी वजह है। दरअसल सानिया ने रोहन की एक बड़ी उपलब्धि को लेकर ख़ुशी जताई है।
रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल में नम्बर एक का स्थान हासिल कर लिया। पुरुष युगल में सबसे ज्यादा उम्र में इस स्थान पर पहुंचने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुँचते ही रोहन बोपन्ना ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली।
इस उपलब्धि के बाद सानिया ने भी ख़ुशी जताई। दोनों एक ही खेल से जुड़े हुए हैं, इस वजह से उनकी तरफ से बधाई वाला पोस्ट आया। सानिया के इस पोस्ट पर लोगों ने उनको मजबूत रहने की सलाह दी। फैन्स का सैलाब उनके पोस्ट के नीचे उमड़ आया। फैन्स अब तक उनके तलाक की खबर को नहीं भूल पाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications