IND vs ENG: ओवल में नजर आया 'बुलडोजर बाबा' का फैन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।
नई दिल्ली, 13 जुलाई: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। मंगलवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम 110 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के चार खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सके। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 32 गेंदों पर सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। वहीं भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह ने 6, मोहम्मद शमी ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट झटका।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
जवाब में शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 19वें ओवर में ही मैच जीत लिया। रोहित ने 58 गेंदों पर 76 तो धवन ने 54 गेंदों पर 31 रन बनाए। मैच के दौरान की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक फैन नजर आ रहा है। इस फैन ने स्टेडियम में बुलडोजर की तस्वीर लहराई। योगी के इस फैन का नाम राहुल है और वह उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है। राहुल ने जो टी-शर्ट पहन रखी है उसपर योगी की तस्वीर बनी हुई है।

मुझे यूपी का होने पर गर्व है
वीडियो में राहुल कह रहा है कि वह मैं यहां पर आज अपने प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समर्थन में हूं। जिस उत्तर प्रदेश में लोग पहले जाने में, रहने में डरते थे, प्रदेश लूट और गुंडागर्दी के नाम से मशहूर था, लेकिन जबसे बाबा ने बुलडोजर चलवाया है तबसे आज तक विकास की गंगा बही है। जितने भी अपराधी और माफिया अपने आज को सर्वेसर्वा समझते थे वो उत्तर प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। मुझे गर्व है कि मैं उत्तर प्रदेश से हूं।
लंदन में योगी के बुलडोजर को बुलंद करता बुलंदशहर का नौजवान
लंदन के ओवल में चल रहे इंडिया और इंग्लैंड के पहले वनडे में बुलंदशहर के पहासू का रहने वाला राहुल शर्मा बने इंग्लैंड वनडे मैच के आकर्षक दर्शक@myogiadityanath #EnglandVSIndiaOnSonyLIV #bumrah #ENGvsIND #बुलडोजर #Bulldozer pic.twitter.com/HAVkGiK0oB— Aatm Tripathi 🇮🇳 (@AatmTripathi) July 12, 2022

बुमराह ने झटके 6 विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मेजबान टीम के 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने रॉय को और आखिरी गेंद पर रूट का विकेट झटका। छठे ओवर में जसप्रीत ने जॉनी बेयरस्टो को, 8वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन, 24वें ओवर में ब्रायडन कारसे और 26वें ओवर में डेविड विली को आउट किया। बुमराह की आग उगलती गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।












Click it and Unblock the Notifications