IND vs AFG: मैच से पहले स्टेडियम में लगी आग, थोड़ी देर में होना है टॉस

एशिया कप 2022 में आज भारत अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 8 सितंबर: एशिया कप 2022 में आज भारत अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर थम जाएगा। पाकिस्तान की अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से एशिया कप से बाहर हो गई है। सुपर-4 के दोनों ही मैचों में हार के बाद अब टीम इंडिया की कोशिश इस मैच को जीतने पर होगी। भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आग लग गई है। आग की वजह अभी साफ नहीं हुई है, फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Asif Ali को ICC से Ban करने की मांग,Afghanistan Fans गुस्साए | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    7 बजे होगा टॉस

    7 बजे होगा टॉस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आग एंट्री गेट के पास मौजूद एक बिल्डिंग में लगी थी। जिसका धुआं पूरे स्टेडियम के आसपास दिखने लगा। यह आग भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले लगी है। 7 बजे टॉस होगा वहीं 7:30 बजे मुकाबला शुरू होगा। आज के मैच के बाद दोनों ही टीमों का एशिया कप 2022 का सफर यहीं थम जाएगा। आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए मात्र औपचारिकता भर है। दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने सफर का अंत करना चाहेंगी।

    सुपर-4 में खराब प्रदर्शन

    सुपर-4 में खराब प्रदर्शन

    एशिया कप 2022 में भारत ने शानदार शुरुआत की। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया वहीं दूसरे मैच में हांगकांग को 40 रन से मात दी। लेकिन इसके बाद सुपर-4 में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। सुपर-4 के अपने पहले मैच में भारत को पाकिस्तान से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से मात दी। इस हार के साथ ही भारत फाइनल की रेस से बाहर हो गया था।

    दोनों टीमों की संभावित 11

    दोनों टीमों की संभावित 11

    • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
    • अफगानिस्तान: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद।मलिक, फजलहक़ फारूकी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+