फीफा ने ख़िताबी जीत के बाद रोहित शर्मा को दिया ट्रिब्यूट, लियोनेल मेसी के साथ की तुलना
लम्बे समय के बाद भारतीय टीम ने एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंतिम बार महेंद्र सिंह धोने की कप्तानी में टीम इंडिया ने कप उठाया था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ख़िताब जीता।
टीम इंडिया का यह मुकाबला वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेला गया था। भारतीय टीम को पिछले साल नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान घर में फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। उस समय टीम इंडिया के फैन्स निराश हुए थे लेकिन इस बार इतिहास रच दिया गया।

इस बीच रोहित शर्मा को फीफा से ट्रिब्यूट मिला है और उनकी तुलना लियोनेल मेसी से की गई है। फीफा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है। फोटो कोलाज में मेसी की फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी वाली फोटो पोस्ट की गई है। रोहित शर्मा की टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटो है।
कैप्शन में बताया गया है कि रोहित शर्मा और मेसी दोनों ने वर्ल्ड कप जीते हैं। हाथ मिलाने वाला इमोजी भी पोस्ट किया गया है। भारतीय फैन्स को यह पोस्ट काफी पसंद आ रही है। इस पर लाखों लाइक्स आ गए थे फैन्स ने इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ अंदाज में कमेंट्स भी किये हैं। रोहित शर्मा और टीम इंडिया के फैन्स के लिए यह एक बड़ा सम्मान है।












Click it and Unblock the Notifications