भारतीय अंपायर को मुंह पर लगी गेंद, तुरंत कराया ICU में भर्ती, तेज शॉट लगते ही रोका गया मैच

DPL 2026: बल्लेबाज के तेज शॉट के लिए अंपायर को हर समय तैयार रहना होता है। सीधे बल्ले से खेला गया शॉट कब आपके शरीर से टकरा जाए, इसका पता लगाना मुश्किल होता है। दिल्ली प्रीमियर लीग के मैच में यही देखने को मिला, जब गेंद अंपायर के मुंह पर जाकर लगी।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच मुकाबले के दौरान अंपायर को एक करारे शॉट का शिकार होना पड़ा। चोट लगते ही अंपायर ने मैदान छोड़ दिया और सीधे अस्पताल में पहुंच गए। शॉट का वीडियो देखने पर भी पता चलता है कि यह कितना तेज था।

dpl

टाइगर्स के बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा ने आशीष मीणा की गेंद को जोर से खेल दिया। यह शॉट एकदम सामने था, नॉन स्ट्राइक छोर पर विकेट के ऊपर से गेंद आई और अंपायर के मुंह पर लगी। तेज गति से आई इस गेंद से बचने के लिए अंपायर धर्मेश भारद्वाज के पास कोई समय नहीं था।

इससे पहले भी उनके कंधे से गेंद लग चुकी थी। इस बार मुंह पर चोट खाते ही वह अपना मुंह पकड़कर खड़े हो गए। गेम को रोक दिया गया और अंपायर को अस्पताल में लेकर जाया गया। किसी भी बड़ी घटना से बचने के लिए अंपायर को ICU में भर्ती करवा दिया गया।

जैसे ही यह शॉट से गेंद अंपायर को जाकर लगी, तो बल्लेबाज को अहसास हुआ कि यह गलत हो गया है। वह अपना सिर पकड़कर अफ़सोस करने लगे। हालांकि यहां बल्लेबाज की गलती नहीं थी। इस तरह के शॉट के लिए अंपायर को हर गेंद पर तैयार रहना होता है। इंटरनेशनल मैचों में भी कई बार ऐसा हो जाता है, जब अंपायर बाल-बाल बचता है।

गनीमत रही कि यह गेंद अंपायर के सिर पर जाकर नहीं लगी, वरना कुछ भी हो सकता था। सिर में गेंद लगना सबसे ज्यादा घातक होता है। इस घटना में आयोजकों ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए अंपायर को सीधा अस्पताल लेकर जाने का फैसला लिया, जिसकी सराहना भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+