एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पीठ की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर!
नई दिल्ली, अगस्त 08। एशिया कप 2022 के लिए अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि सोमवार को ही टीम की घोषणा होगी यह तय है, लेकिन इस बीच पीटीआई के हवाले से यह जानकारी है कि टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एशिया कप की टीम में चयन होना बहुत मुश्किल है। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण एशिया कप की टीम में नहीं चुने जाएंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी पीटीआई को दी है।

पीठ की चोट से तकलीफ में हैं बुमराह
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है, ''भारतीय टीम के सीनियर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पीठ की चोट के कारण एशिया कप टी20 टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है, क्योंकि उनकी चोट को अभी ठीक होने में समय लगेगा। हालांकि बुमराह टी20 वर्ल्ड कप तक ठीक हो जाएंगे और टीम का हिस्सा होंगे, वो हमारे मुख्य गेंदबाज हैं, इसलिए हम नहीं चाहते कि एशिया कप में उन्हें भेजकर उनकी चोट को बढ़ाया जाए।''
इंग्लैंड में आखिरी बार खेले थे जसप्रीत बुमराह
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए थे। वेस्टइंडीज और आगामी जिम्बाब्वे दौरे पर आराम दिया गया था। बुमराह आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। आपको बता दें कि एशिया कप के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज भी खेलनी है। ऐसा माना जा रहा है कि बुमराह को इन सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है।
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह अभी यूएसए में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। बता दें कि बुमराह को इसी तरह की समस्या कुछ साल पहले भी हुई थी। तब भी बुमराह काफी समय के लिए टीम से बाहर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications