'औकात से बाहर...,' पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने IPL फाइनल को किया इग्नोर तो भड़क गए फैंस, जमकर किया ट्रोल
England vs Pakistan, 4th T20: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम को चार मैचों की टी20I सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को एक टेलीविजन के पास से गुजरते हुए देखा जा सकता है, जहां आईपीएल 2024 का फाइनल का टेलीकास्ट देखा जा रहा है।
पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था। इस दौरान पाक टीम के खिलाड़ी अपने एक रवैये की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, तीसरे टी20 मुकाबले के लिए जब पाकिस्तान के खिलाड़ी 26 मई को कार्डिफ पहुंच थे। इस दौरान खिलाड़ियों के होटल में एंट्री लेते समय टीवी स्क्रीन पर आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चल रहा था। मगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने स्क्रीन की तरफ एक बार भी नहीं देखा। फैंस भी इस वीडियो पर अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

पहले पाक फैन ने किया ट्रोल
वीडियो पर रिएक्शन देते हुए, पाकिस्तान के फैंस ने भारत को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसमें कहा गया कि उनके खिलाड़ियों ने आईपीएल को अनदेखा किया क्योंकि यह महत्वपूर्ण नहीं था। ट्विटर पर एक फैन ने लिखा, 'पाकिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा कार्डिफ़ में अपने टीम होटल में आईपीएल फाइनल को पूरी तरह से अनदेखा किए जाने का दृश्य चौंकाने वाला था। एक भी खिलाड़ी टीवी पर स्कोर देखने के लिए नहीं रुका। पाकिस्तानी खिलाड़ी गंभीर हैं, शायद उन्हें आईपीएल पसंद नहीं है।'
एक अन्य फैन ने कहा, 'भारतीय प्रशंसकों के लिए यह दुखद क्षण था, क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कार्डिफ़ में अपने टीम होटल में आईपीएल फ़ाइनल को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया। हारिस, शाहीन और शादाब सभी स्कोर देखे बिना ही चले गए।'
पाक फैंस को भारतीय फैंस ने किया ट्रोल
पाक फैंस के बाद भारतीय फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, एक फैन ने जवाब दिया, 'क्या यह प्रासंगिक है? क्या इससे आईपीएल पर कोई फ़र्क पड़ता है अगर ये क्रिकेटर टीवी पर फ़ाइनल देखने से बचते हैं?' एक अन्य भारतीय फैंस ने कहा कि, 'यार, वे उस रेस्तरां में मैच देख रहे थे और खूब रो रहे थे। और जब रेस्तराँ के मैनेजर ने देखा कि ये लोग ऑर्डर भी नहीं कर रहे हैं, तो उसने उन्हें जाने के लिए कहा।'
एक अन्य फैन ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि, 'उन्हें पता है औकात से बाहर है तो क्या मतलब देखकर दिल जलाने से।'
ये भी पढ़ें- T20 WC 2024: भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी खतरे को लेकर ICC ने तोड़ी चुप्पी, सुरक्षा उपायों को लेकर दिया बयान
आईपीएल 2024 का फाइनल कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता था, और फाइनल में भारत के टी20 विश्व कप के किसी भी खिलाड़ी ने हिस्सा नहीं लिया था। रिंकू सिंह केकेआर के लिए खेले, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट के लिए रिजर्व में हैं। बाबर आज़म शाहीन शाह अफरीदी की जगह पाकिस्तान के कप्तान के रूप में वापस आ गए हैं। सभी की निगाहें बाबर की कप्तानी पर होंगी, और उन पर काफी दबाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications