विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को साथ देखकर आखिर क्यों भड़क गए फैंस, खूब सुनाई खरी खोटी

Fans troll Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाली 5 मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज के लिए पहुंच चुकी है। इस बार टीम इंडिया ने दो बैचों में यात्रा की। एक बैच रविवार 10 नवंबर तो दूसरा सोमवार 11 नवंबर को रवाना हुआ। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी दमदार वापसी की उम्मीद कर रही है।

कोहली की तस्वीर हो रही वायरल

कप्तान रोहित शर्मा के पहले टेस्ट मैच खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं विराट कोहली अपने परिवार के साथ पर्थ पहुंच चुके हैं और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस लगातार उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Virat Kohli 1

फैंस कर रहे हैं ट्रोल

22 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ पर्थ में घूमते नजर आए। जिसके बाद कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि पहले जाने का क्या फायदा जब आपको वहां प्रैक्टिस ही नहीं करनी है। दरअसल, लंबे समय से टेस्ट में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में फैंस लगातार विराट पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

खिलाड़ियों ने शुरू की प्रैक्टिस

बता दें कि मंगलवार 12 नवंबर को टीम इंडिया ने पर्थ के ऐतिहासिक वाका (WACA) स्टेडियम के नेट्स में कड़ा अभ्यास किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत और केएल राहुल काफी देर तक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, वहीं नवदीप सैनी, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा भी नेट्स में अपनी तैयारी करते दिखे। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+