IND vs BAN, 2nd Test: विराट कोहली के लिए फीमेल फैन ने दिखाई गजब की दीवानगी, दिल खोलकर बयां किए जज्बात; Video
IND vs BAN, 2nd Test: कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया जबकि बांग्लादेश ने दो बदलाव किए। इस हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले दो फैन की विराट कोहली के प्रति गजब की दीवानगी देखने को मिली।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले दो भारतीय क्रिकेट फैंस ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि अगर टीम टॉस जीतती है तो वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। लेकिन जो भी हो, गेंदबाजी या बल्लेबाजी, मुझे उम्मीद है कि हम इसका आनंद लेंगे। हम विराट कोहली को खेलते हुए देखने के लिए दिल्ली से यहां आए हैं...भारत मैच जीतेगा।'

फीमेल फैन ने कहा कि, भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच देखने के लिए हम बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आज कोहली चलेंगे, रोहित भी चलेंगे। उन्होंने बताया की टीम इंडिया ही मैच जीतेगी।
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने प्लेइंद इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं। खालिद अहमद और तैजुल इस्लाम ने नाहिद राणा और तस्कीन अहमद की जगह ली। इससे पहले, आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में एक घंटे की देरी हुई। गुरुवार रात को भारी बारिश हुई और पूरी रात पूरा मैदान ढका रहा। रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चेन्नई में पहला टेस्ट 280 रन से जीता।
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, सरफराज खान, यश दयाल, ध्रुव जुरेल।
ये भी पढ़िए- IND vs BAN: 'भारत के खिलाफ खेलना सबसे मुश्किल काम है,' दूसरे टेस्ट से पहले खुलकर बोले शाकिब अल हसन
बांग्लादेश टीम: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा , तैजुल इस्लाम, जेकर अली, नईम हसन, खालिद अहमद, महमूदुल हसन जॉय।












Click it and Unblock the Notifications