मोहम्मद शमी की लहराई जुल्फें, फैंस ने सानिया मिर्जा से किया खास रिक्वेस्ट, कहा- अब तो मान जाओ
Sania Mirza and Mohammad Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नए लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है। फिलहाल वह क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। उनका नया ब्लैक और वेवी हेयरस्टाइल उनके पिछले लुक से काफी अलग और नया है।
लुक पर ध्यान दे रहे हैं शमी
बाल कटवाने के अलावा आलिम हकीम ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शमी ने अपनी हेयरलाइन को सही करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया है। इससे पता चलता है कि चोट से उबरने के दौरान शमी अपने लुक पर ध्यान दे रहे हैं और इस पर काफी पैसे खर्च कर रहे हैं। तेज गेंदबाज का यह बदलाव क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सानिया मिर्जा से खास रिक्वेस्ट
इस बीच पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस उनसे अब शमी से शादी कर लेना का सुझाव दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब तो शमी के बाल भी आ गए हैं अब तो मान जाओ। सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी की अफवाहें काफी दिनों से फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही है।
मोहम्मद शमी ने खबर को बताया था बेबुनियाद
मोहम्मद शमी ने सानिया मिर्जा से अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों को बेबुनियाद बताया था। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच रिश्ता खत्म होने के बाद से ही अटकलें शुरू हो गई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके और शमी के बारे में खूब चर्चा हुई। शमी ने इन अफवाहों को खुले तौर पर चुनौती दी और इन्हें झूठा बताया है।
शमी ने जताई थी नाराजगी
शुभांकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू में शमी ने झूठी खबरों पर अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये अजीब है और इसमें क्या है? ये जबरदस्ती किया गया है लेकिन क्या करें? अगर आप फोन खोलते हैं तो आपको अपनी ही फोटो दिखती है। लेकिन आज मैं सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा। किसी की खिंचाई नहीं करनी चाहिए। मैं मानता हूं कि मीम्स आपके मजे के लिए होते हैं लेकिन ये किसी की जिंदगी से जुड़े होते हैं। आपको इन्हें सोच समझकर बनाना चाहिए। आज आपके पास वेरिफाइड पेज नहीं है, आपका पता नहीं है, लोग आपको नहीं जानते हैं तो आप ये कह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications