संजू सैमसन के साथ हर बार यह अन्याय क्यों? बीसीसीआई के खिलाफ फैन्स ने खोला मोर्चा

Sanju Samson: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। शुरुआती दो वनडे मैचों के लिए अलग टीम घोषित हुई है। अंतिम मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली वापस आएँगे। दो मैचों में उनको आराम दिया गया है।

भारतीय टीम में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन और ऋतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है। संजू सैमसन को एक बार फिर से अनदेखा कर दिया गया। इसे लेकर सैमसन के फैन्स में गुस्सा देखने को मिला है।

sanju samson

सैमसन को श्रीलंका में एशिया कप के लिए केएल राहुल का बैकअप बनाकर भेजा गया था। इसके बाद राहुल वापस आ गए और सैमसन को भारत भेज दिया गया। सैमसन के फैन्स उस समय भी नाराज हुए थे। लगातार सैमसन को टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच 22 सितम्बर को मोहाली में खेलेगी। दूसरा मुकाबला 24 सितम्बर और अंतिम मुकाबला 27 सितम्बर को खेला जाएगा। रविचंद्रन अश्विन को शामिल करना एक बड़ा संकेत कहा जा सकता है। अश्विन को 21 महीने बाद टीम में जगह मिली है।

शुरुआती दो वनडे मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। अंतिम मुकाबले में दोनों खिलाड़ी वापस आएँगे। दो मैचों में केएल राहुल टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। कोहली और रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या को भी रेस्ट दिया गया है। आखिरी मुकाबले में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में वापस लौट आएँगे। इस तरह सभी सीनियर अंतिम मैच में दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+