Rohit Sharma को मुंबई ने कप्तानी से हटाया तो रो पड़े फैन्स, सोशल मीडिया पर जमकर काटा बवाल

Hardik Pandya Mumbai Indians Captain: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना नया कप्तान बनाया है। आज रोहित शर्मा की जगह पांड्या को कप्तान बनाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही मुंबई के साथ रोहित शर्मा का बतौर कप्तान कार्यकाल समाप्त हो गया है। रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे।

एक प्रेस वार्ता में परफोर्मेंस हेड जयवर्धने ने इसका खुलासा किया। जयवर्धने ने कहा कि इस टीम में सचिन से लेकर हरभजन और पोंटिंग तथा रोहित जैसे खिलाड़ियों का नेतृत्व रहा। उन्होंने टीम की सफलता और भविष्य में टीम को मजबूती देने पर नज़र रखी।

rohit sharma

आगामी आईपीएल में अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। रोहित शर्मा बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे थे। उनकी कप्तानी में इस टीम को 5 बार आईपीएल चैम्पियन बनने का मौका मिला था। रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

अचानक कप्तान बदलने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा सा बरपा है। फैन्स मुंबई इंडियंस के इस निर्णय के ऊपर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैन्स मायूस भी हुए हैं और अपनी निराशा जाहिर की है। रोहित शर्मा के फैन्स तो चाहते थे कि हिटमैन ही अगले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+