AUS vs SA: 'चोकर्स फिर से हारकर बाहर,' सेमीफाइनल में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका को फैन्स ने चिढ़ाया
AUS vs SA Semifinal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हार के साथ ही दक्षिण अफ़्रीकी टीम बाहर हो गई। फाइनल में खेलने का सपना एक अबर फिर से अधूरा रह गया। अफ्रीकी टीम अब तक एक बार भी वर्ल्ड कप फाइनल नहीं खेल पाई है। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से पराजित कर ख्वाब तोड़ दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की बैटिंग काफी खराब रही। टॉस जीतकर खेलते हुए अफ्रीकी टीम 212 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस स्कोर तक पहुंचने का क्रेडिट भी डेविड मिलर को जाता है। मिलर ने शतकीय पारी खेलते हुए 101 रन ठोके।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने फिफ्टी जड़ी। बीच में विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब हुई थी लेकिन चेजिंग टोटल सामने था। ऐसे में उनको परेशान होने की आवश्यकता ही नहीं थी। अंततः कीवी टीम ने मैच अपने नाम कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका हर बार नॉक आउट में आकर हारती है और इसी वजह से उनको चोकर्स का टैग दिया गया है। इस बार भी वही हुआ है। सेमीफाइनल तक बेहतरीन खेल के बाद हारकर बाहर होने से फैन्स ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी। दक्षिण अफ्रीका को चोकर्स कहकर चिढ़ाया गया।
ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए धाकड़ खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8वीं बार वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया है। कंगारुओं ने पांच बार खिताबी जीत दर्ज की है। 2003 में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया चैम्पियन बना था।












Click it and Unblock the Notifications