IND vs PAK: भारत-पाक मैच की रिपोर्टिंग पर न्यूयॉर्क टाइम्स का बना मज़ाक, जानिए टीमों के स्कोर में क्या लिखा
IND vs PAK: यूएस में क्रिकेट इतना लोकप्रिय गेम नहीं है। इस वजह से इसे प्रमोट करने के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में फैन्स की भीड़ उमड़ी और यह वहां एक बड़ी बात है। न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिला।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में आई भीड़ को लेकर न्यू यॉर्क टाइम ने भी रिपोर्ट किया। मुकाबले में हार और जीत के बारे में भी इस अखबार ने लिखा लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसका मजाक भी बन गया। हार और जीत के अंतर में हास्यास्पद बात थी।

अमेरिका में फुटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल जैसे गेम्स प्रसिद्ध हैं। उसी हिसाब से वहां के अख़बार रिपोर्ट करने लगे। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रनों का स्कोर खड़ा किया और जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम 113 रनों तक ही पहुँच पाई।
न्यूयॉर्क टाइम ने अपने आर्टिकल की सब हेडिंग में लिखा गया कि नसाऊ काउंटी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा थी लेकिन मूड खुशनुमा था, जहाँ भारत ने 119-113 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस सब हेडिंग को देखकर भारतीयों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया। डिजिटल प्लेटफॉर्म होने के कारण न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे एडिट कर दिया और यह लाइन डिलीट कर दी। हालांकि तब तक देरी हो गई थी।
भारतीय फैन्स ने इसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फैन्स ने भी जमकर मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारतीय टीम ने मुकाबला 6 रन से जीता था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे बास्केटबॉल और फुटबॉल के स्कोर की तरह दिखा दिया था। फैन्स ने भी जमकर मजाक उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications