IND vs ZIM: जिम्बाब्वे में फैंस को आई विराट कोहली की याद, कहा- किंग हमेशा किंग ही रहता है...

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भी सबकी नजरे रहेगी। कोहली लंबे समय से रन बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 20 अगस्त। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भी सबकी नजरे रहेगी। कोहली लंबे समय से रन बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। खराब फॉर्म के बावजूद किंग कोहली की फैन फॉलोइंग में किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई है। आपको दुनिया के हर कोने में विराट कोहली को सपोर्ट करने वाले लोग मिल जाएंगे।

Virat Kohli

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए कोहली

Recommended Video

    IND vs ZIM 2022: Sikhar Dhawan का धमाका, Virat Kohli को भी पछाड़ा | वनइंडिया हिन्दी *Cricket

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथ नहीं गए हैं। कोहली भारत में ही एशिया कप के लिए ट्रैनिंग कर रहे हैं। हालांकि, कई पूर्व क्रिकेटरों का ऐसा मानना था कि फॉर्म हासिल करने के लिए कोहली को जिम्बाब्वे का दौरा करना चाहिए था। विराट कोहली ने तो वेस्टइंडीज सीरीज में खेले और न ही जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे में वह नजर आए।

    कोहली को मिस कर रहे फैंस

    अपने करियर के सबसे बुरे दौर का सामना करने वाले विराट कोहली को हमेशा से फैंस का प्यार मिलता रहा है। इसका एक बार फिर हमें सबूत जिम्बाब्वे में देखने को मिला। जहां कोहली के पोस्टर लिए फैंस अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी को मिस करते नजर आए। वहीं कुछ फैन ने अपने पोस्टर पर लिखा कि किंग हमेशा किंग ही रहता है। फैंस कोहली का मैदान पर उतरने का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

    लंबे समय से खामोश है कोहली का बल्ला

    मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद फैन ने अपने हाथ में एक बैनर पर कोहली की तस्वीर बनाकर लाने का काम किया था। साल 2019 के बाद से कोहली का बल्ला खामोश ही रहा है। लंबे समय से कोहली के शतक का इंतजार हर कोई कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी कोहली काफी लोकप्रिय है। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 166 मिलियन फॉलोवर्स हैं। विश्व के सबसे बड़े मैच में विराट कोहली के बल्ले से फैंस को रनों की उम्मीद होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+