India Pakistan: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त दिवानगी, टीम के रंग में रंगे लोग

India vs Pakistan, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में महामुकाबले की घड़ी आ चुकी है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच क्रिकेट के दौरान जोश और जुनून अपने चरम पर है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर कुछ युवा प्रशंसकों ने रोमांचक मुकाबले को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण टीमें केवल प्रमुख आयोजनों के दौरान ही एक-दूसरे से भिड़ती हैं, और जब ये मुकाबला होता है तब माहौल कुछ अलग ही होता है।

fans are looking excited to ind vs pak match

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान दो-दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार है। बेशक ये मैच खिलाड़ियों के लिए बहुत दबाव वाला खेल है लेकिन प्रशंसकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। हालांकि, पाकिस्तान के फैंस की संख्या काफी कम होगी, क्योंकि उन्हें भारत की यात्रा के लिए वीजा नहीं मिल पाया है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस में इस मुकाबले को लेकर कितना ज्यादा उत्साह है। स्टेडियम के बाहर कई प्रशंसक अपनी टीम के रंग में रंगकर अपना समर्थन दिखाते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+