पाकिस्तान को भारत ने दिया एक और झटका, PSL मैचों के लाइव प्रसारण पर लगाया बैन

PSL 2025: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच भारत में चीजें तेजी से बदल रही हैं। भारत सरकार ने कुछ डिप्लोमेटिक कदम उठाए हैं और आगे भी ऐसा जारी रहेगा। सबसे अहम कदम सिंधु जल समझौता है, जिसे रद्द कर दिया गया है। इससे पाकिस्तान की चीखें निकलना तय है।

इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में पीएसएल मैचों का प्रसारण अब नहीं किया जाएगा। तुरंत प्रभाव से भारत में पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों का लाइव टेलीकास्ट रोकने की घोषणा कर दी गई है।

psl

PSL में कौन कर रहा टेलीकास्ट

भारत में इन मैचों का प्रसारण फैनकॉड (Fancode) एप्लीकेशन पर किया जाता है। पहलगाम हमले के बाद फैनकॉड ने भी अपने हाथ वापस खींचते हुए पीइसएल मैचों का सीधा प्रसारण नहीं करने का निर्णय लिया है और यह फैस्ल्स तुरंत प्रभाव से लागू है।

PSL के साथ चल रहा IPL

भारत में इस समय आईपीएल चल रहा है और पाकिस्तान में पीएसएल का आयोजन किया जा रहा है। दोनों इवेंट्स में शेड्यूल का टकराव हो रहा है। चैम्पियंस ट्रॉफी की वजह से ऐसा हुआ है क्योंकि फरवरी और मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में किया गया था। भारत में PSL का सीधा प्रसारण नहीं होने से व्यूअरशिप में कमी निश्चित तौर पर देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+