Rudi Koertzen Death: रोड एक्सीडेंट में मशहूर अंपायर रूडी कोएर्टजन का निधन, सहवाग ने जताया शोक
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंपायर रूडी कोएर्टजन का मंगलवार सुबह 73 साल की उम्र में रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया।
नई दिल्ली, 9 अगस्त: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंपायर रूडी कोएर्टजन का मंगलवार सुबह 73 साल की उम्र में रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूडी गोल्फ खेलकर केप टाउन से नेल्सन मंडेला बे स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रिवर्सडेल इलाके में सामने से आ रहे एक वाहन से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में रूडी के अलावा दो और लोगों की मौत हुई है।

सहवाग ने जताया दुख
रूडी कोएर्टजन की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंपायर में होती है। वह कई सालों तक आईसीसी के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल रहे। रूडी के निधन पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शोक जताया है। अपनी पोस्ट में सहवाग ने लिखा, वेले रूडी कर्टजन! शांति। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उसके साथ बहुत अच्छे संबंध थे। जब भी मैं तेजतर्रार शॉट खेलता था तो वह मुझे यह कहते हुए डांटते थे, "समझदारी से खेलो, मैं तुम्हारी बल्लेबाजी देखना चाहता हूं"।
View this post on Instagram

332 मैचों में की अंपायरिंग
सहवाग ने आगे लिखा, एक बार उन्होंने अपने बेटे के लिए एक खास ब्रांड का क्रिकेट पैड खरीदना चाहा और मुझसे इसके बारे में पूछा। मैंने उन्हें उपहार में दिया और वह बहुत आभारी थे। एक सज्जन और बहुत ही शानदार इंसान। रूडी तुम्हारी याद आएगी। बता दें कि रूडी ने 332 इंटरनेशनल मैचों में मैदानी अंपायरिंग की थी। वह कई सालों तक आईसीसी के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल थे।

18 साल का रहा करियर
रूडी के बेटे रूडी कर्स्टजन जूनियर ने एलगोआ एफएम न्यूज को बताया, 'वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने गए थे और सोमवार को उन्हें वापस आना था। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने एक दिन ज्यादा रुकने का फैसला किया।' उन्होंने 9 दिसंबर 1992 को भारत दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच से अंपायरिंग डेब्यू किया था। रूडी ने पोर्ट एलिजाबेथ मैदान से अपने इंटरनेशनल अंपायरिंग सफर की शुरुआत की। 18 साल के अंपायरिंग करियर में उन्होंने 108 टेस्ट, 209 वनडे, 14 टी20 इंटरनेशनल और एक महिला टी20 इंटरनेशनल में अंपायरिंग की।












Click it and Unblock the Notifications