Fact Check: क्या कर्नल सोफिया कुरैशी से मिलने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी? सामने आई तस्वीर, जानें सच
Fact Check: आईपीएल 2025 में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने तीसरे मैच में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। इस प्रदर्शन के साथ वह टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। वैभव ने इस उपलब्धि के साथ आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का भी खिताब हासिल किया है।
वैभव सूर्यवंशी की हो रही है जमकर तारीफ (Fact Check)
आईपीएल 2025 के अपने अंतिम मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ा था। वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम का फ्यूचर माना जा रहा है। टी-20 फॉर्मेट में वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था और इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही सीजन में कमाल की छाप छोड़ने का काम किया है।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी का शतक आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतकों की लिस्ट में क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर आता है। वैभव की बल्लेबाजी को देख क्रिकेट के कई दिग्गज उनकी तारीफ करते नजर आए। उनका यह रिकॉर्ड सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए भी बहुत बड़ी उम्मीद जगाने का काम किया है। इस बीच वैभव सूर्यवंशी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में वैभव सूर्यवंशी और कर्नल सोफिया कुरैशी साथ में दिखाई दे रहे हैं। वैभव और कर्नल सोफिया के बीच किसी भी मुलाकात की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह फोटो फर्जी है और छेड़छाड़ की गई है। इससे पहले उनकी एक फोटो प्रीति जिंटा के साथ भी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों गले मिलते हुए नजर आए थे। लिहाजा फैक्ट चेक करने से पता चलता है कि ये एक फेक तस्वीर है।












Click it and Unblock the Notifications