बैन हुआ पाकिस्तान? ICC ने लिया कड़ा एक्शन! वायरल दावे की सच्चाई जानकार उड़ जाएंगे होश
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक कथित आईसीसी (ICC) मीडिया रिलीज की तस्वीर आग की तरह फैल रही है। इस पत्र में दावा किया गया है कि आईसीसी ने एक मीटिंग के दौरान 14-2 के बहुमत से पाकिस्तान क्रिकेट को 1 साल के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। साथ ही, पीएसएल (PSL) पर पाबंदी और रेवेन्यू में कटौती जैसी कई बड़ी बातें लिखी गई हैं।
सोशल मीडिया पर टेम्बा बवुमा नामक एक यूजर ने दावा करते हुए आईसीसी को बैन करने की बात कही, उसने आईसीसी लिखा हुआ एक प्रेस नोट भी पोस्ट किया। वनइंडिया ने इसका फैक्ट चेक करते हुए सच उजागर किया है।

वायरल लेटर में किए गए दावे
- पाकिस्तान क्रिकेट को 1 साल के लिए बैन कर दिया गया है।
- पीएसएल (PSL) पर भी 1 साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
- आईसीसी रेवेन्यू में पाकिस्तान का हिस्सा 5.75% से घटाकर 2.25% कर दिया गया है।
- पाकिस्तान 2040 तक किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर पाएगा।
- इस पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह के हस्ताक्षर हैं।
क्यों फर्जी है यह वायरल लेटर?
स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां: एक आधिकारिक आईसीसी रिलीज में "revenue share" जैसी लाइनें दो बार नहीं दोहराई जातीं, जैसा कि इस वायरल फोटो में हुआ है। इसमें भाषा के स्तर पर कई त्रुटियां हैं।
पद और हस्ताक्षर: पत्र में जय शाह के नीचे 'ICC Chairman' लिखा है। हालांकि जय शाह वर्तमान में इस पद के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, लेकिन आईसीसी के आधिकारिक दस्तावेजों का फॉर्मेट और हस्ताक्षर करने का तरीका इससे बिल्कुल अलग होता है।
आईसीसी वेबसाइट पर कोई रिकॉर्ड नहीं: आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट (icc-cricket.com) के मीडिया सेक्शन में ऐसी किसी भी प्रेस रिलीज का कोई नामो-निशान नहीं है।
वोटिंग का दावा संदिग्ध: आईसीसी में किसी भी बोर्ड को बैन करने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है, इस तरह अचानक "14-2 की वोटिंग" के जरिए प्रतिबंध लगाने का कोई प्रावधान सार्वजनिक नहीं किया गया है।
लोगो और वाटरमार्क: पत्र के ऊपरी दाएं कोने में एक अज्ञात लोगो (SPG) दिख रहा है, जो आईसीसी की किसी भी आधिकारिक रिलीज में नहीं होता। यह साफ इशारा है कि इसे किसी एडिटिंग ऐप के जरिए बनाया गया है।
खबर पूरी तरह फेक है
हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान पर बैन लगाने वाली यह प्रेस रिलीज फर्जी है। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट को बैन करने या उनके रेवेन्यू में कटौती करने का ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ न खेलने के मुद्दे पर अभी आईसीसी की बातचीत जारी है, लेकिन बैन की खबर केवल एक अफवाह है।












Click it and Unblock the Notifications