Explained: क्या कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बतौर कप्तान वापसी करेंगे? जानिए बड़ा अपडेट
IND vs AUS: रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के अवसर पर पत्नी रितिका के साथ रहेंगे। ऐसे में पर्थ टेस्ट मैच में वह नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी कौन करेगा, इस बात पर चर्चा हो रही है। भारतीय टीम के नियमित कप्तान की जगह लीड करने के लिए कोहली की मांग कुछ लोगों ने की थी।
सवाल यह भी है कि क्या कोहली एक बार फिर से कप्तान के रूप में मैदान पर वापसी करने वाले हैं। टीम को पर्थ टेस्ट में किसी सीनियर खिलाड़ी की आवश्यकता है, जो कप्तानी का जिम्मा संभाल सके। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस बारे में स्थिति साफ़ की है।

विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कप्तान नहीं होंगे। पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच में उनको लीड करते हुए नहीं देखा जा सकेगा। गौतम गंभीर के अनुसार इस मैच में जसप्रीत बुमराह भारतीय दल के कप्तान होंगे। बुमराह इस समय टीम के उपकप्तान भी हैं, इस वजह से जिम्मेदारी उनके पास होगी। गंभीर ने कहा कि बुमराह उपकप्तान हैं और रोहित की अनुपस्थिति में वह लीड करेंगे।
गौरतलब है कि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई लेकिन रोहित शर्मा साथ नहीं गए हैं। वह भारत में ही अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ रहेंगे। बच्चे का जन्म होने के बाद रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए फ्लाईट पकड़ लेंगे।
रोहित और कोहली की फॉर्म को लेकर प्रेस वार्ता में गंभीर ने कहा कि मुझे इसकी चिंता नहीं है, ड्रेसिंग रूप में एक भूख होनी चाहिये, जो मुझे दिखाई देती है। गंभीर ने कहा कि टीम में बदलाव हो या ना हो लेकिन खिलाड़ियों की भूख बरकरार है।
केएल राहुल को टीम में रखने को लेकर गौतम गंभीर ने जस्टिफिकेशन के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समय होता है जब आपको अनुभवी खिलाड़ी चाहिए होते हैं। राहुल अलग-अलग स्थानों पर बैटिंग करने के अलावा कीपिंग भी कर सकते हैं। रोहित अगर टेस्ट मिस करेंगे, तो राहुल और अभिमन्यू ईश्वरन ओपन करने के लिए कन्टेंडर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications