Explained: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट? जानिए मौसम को लेकर बड़ा अपडेट
IND vs BAN Weather Forecast: चेन्नई टेस्ट मैच में बड़ी जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में लीड हासिल कर ली है। दूसरा और अंतिम मुकाबला अहम रहने वाला है। भारतीय टीम को अब अपने अगले मैच में मैदान पर उतरना है। यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
बांग्लादेश का प्रयास इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबरी पर समाप्त करने का रहेगा। हालांकि यह काम आसान नहीं कहा जा सकता है। भारत को उनके ही घर में हरा पाना टेढ़ी खीर है। टीम इंडिया के प्लेयर्स धांसू फॉर्म में भी हैं।

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मौसम को लेकर चिंता वाली बात कही जा सकती है। यह खबर अच्छी नहीं है। मैच से पहले ओवरकास्ट स्थिति रहेगी। मुकाबले से दो दिन पहले बारिश की संभावना जताई गई है। 25 और 26 सितम्बर की शाम को बरसात हो सकती है।
भारत-बांग्लादेश टेस्ट वेदर अपडेट
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहले दिन बारिश हो सकती है। हालांकि हल्की बरसात के आसार हैं। इसके बाद अगले दो दिनों तक भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहने वाली है। 30 सितम्बर को बरसात के आसार नहीं हैं और अंतिम दिन चिंता की कोई बात नहीं होगी। ओवरऑल देखा जाए, तो भारी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन मैच में खलल देखने को मिल सकता है।
भारत-बांग्लादेश पिच रिपोर्ट
आम तौर पर कानपुर में स्पिन पिच देखने को मिलती है लेकिन इस बार यह थोड़ी अलग भी हो सकती है। चेन्नई में भी पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। कानपुर में भी शुरुआती दिन तेज गेंदबाज छाए रह सकते हैं। बाद में स्पिनरों की बड़ी भूमिका सामने आ सकती है।
भारतीय टीम में बदलाव की कम संभावना
कप्तान रोहित शर्मा विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरने का प्रयास करेंगे। इस स्थिति में टीम में परिवर्तन के आसार बहुत कम हैं। केएल राहुल खेलेंगे, तो सरफराज एक बार फिर से बाहर बैठने वाले हैं। बाकी कोई बदलाव होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications