Explained: वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज क्यों नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर? क्या है बाहर रहने का कारण?
Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम को सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में टीम के अहम बल्लेबाज और ODI उपकप्तान श्रेयस अय्यर नजर नहीं आएंगे। ऐसी में सवाल उठाना स्वाभाविक है कि ऐसा क्यों होने वाला है।
अय्यर की गैरमौजूदगी किसी चोट या फिटनेस समस्या की वजह से नहीं है, बल्कि वह उस दौरान एक दूसरी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे होंगे। श्रेयस अय्यर को 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।

भारत एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल से अपना अभियान शुरू करेगा और उसका मुकाबला 28 सितंबर को होना है। ऐसे में अय्यर के लिए उसी समय वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज का हिस्सा बनना संभव नहीं होगा। भारत की दो टीमें अलग-अलग जगहों पर खेल रही होगी।
एशियन गेम्स के मुकाबले कब?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन ODI 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। दूसरी तरफ एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर को है। यानी दोनों प्रतियोगिताओं की तारीखें सीधे तौर पर आपस में टकरा रही हैं। यही कारण है कि अय्यर को ODI टीम से अलग रहना पड़ेगा।
एशियन गेम्स में श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। भारत पिछली एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीत चुका है और इस बार भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। एक मजबूत भारतीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ कौन संभालेगा मोर्चा?
श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति भारतीय टीम के मध्यक्रम के लिए जरूर एक चुनौती होगी। वह पिछले कुछ समय से वनडे सेटअप का अहम हिस्सा हैं और 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यही वजह है कि चयनकर्ता उनके बैकअप विकल्पों पर भी काम कर रहे हैं। उनकी जगह कोई ऐसा खिलाड़ी होगा, जो मिडिल ऑर्डर में रुककर खेल सके। ऋतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार जैसे नामों पर विचार किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
