Explained: क्यों रोहित-कोहली नहीं खेलेंगे एशिया कप? भारत और पाकिस्तान के बीच होगा बड़ा मुकाबला
Asia Cup: एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, जो भी मुकाबले खेले जाते हैं, उनमें आईसीसी और एसीसी इवेंट्स होते हैं। इस बार भी एशिया कप होना है और भारत इसका मेजबान है, लिहाजा पाकिस्तान भी भागीदार होगा।
सितम्बर में एशिया को का आयोजन किया जा सकता है, इसकी डेट्स फिलहाल नहीं आई हैं। ऑपरेशन सिंदूर और उससे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ा है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर भी संशय बना हुआ है।

इवेंट होने पर तो भारत और पाक का मुकाबला होना तय नज़र आ रहा है। अगर इवेंट नहीं होता है, तो अलग बात है। एक और खबर यह भी है कि भारत के दो धांसू खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली इसमें खेलते हुए नज़र नहीं आने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी फ़िलहाल वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं।
अब सवाल यह है कि कोहली और रोहित क्यों नहीं खेलंगे। तो इसका जवाब भी काफी साधारण सा ही है कि यह इवेंट टी20 प्रारूप में हो रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है। आज ही के दिन पिछले साल भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल में जीत दर्ज कर भारत ने टाइटल जीता था। रोहित और कोहली के साथ जडेजा ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।
कब जारी होगा Asia Cup का शेड्यूल
एशियाई क्रिकेट काउंसिल जुलाई के पहले सप्ताह में इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर सकती है, अगर सब कुछ ठीक रहेगा तो 10 सितम्बर तक इवेंट की शुरुआत हो सकती है। पाकिस्तानी टीम भारत में खेलने नहीं आएगी, ऐसे में इवेंट को बाहर लेकर जाया जा सकता है।
भारत से बाहर होगा Asia Cup?
हालांकि भारत आधिकारिक रूप से एशिया कप 2025 की मेज़बानी कर रहा है, लेकिन टूर्नामेंट देश से बाहर शिफ्ट हो सकता है। पाकिस्तान ने भारत आने से इनकार कर दिया है और सिर्फ़ एक मुकाबले के लिए हाइब्रिड मॉडल लागू करना व्यावहारिक नहीं माना जा रहा। ऐसे में एसीसी और बीसीसीआई अब टूर्नामेंट को किसी अन्य देश संभवत: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications