Explained: भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एजबेस्टन टेस्ट में क्यों पहनी काली पट्टी? जानिए बड़ा कारण
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू हो गया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिले।
इस बीच मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स को काली पट्टी बांधे देखा गया। दोनों टीमों के प्लेयर्स ब्लैक आर्मबैंड बांधकर मैदान पर उतरे हैं। इससे फैन्स में उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर अब ऐसा क्या हुआ है। पिछले टेस्ट में तीन बार ऐसा हुआ था।

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान काली पट्टियां बांधकर पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज़ वेन लार्किंस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिनका निधन 28 मई (गुरुवार) को हुआ था। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने लार्किंस को श्रद्धांजलि भी दी और मौन रखा गया।
भारतीय टीम में तीन बदलाव देखने को मिले, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को खेलने के मौका मिला। ओपनर के तौर पर खेलते हुए केएल राहुल पहले सेशन में ही आउट होकर चलते बने। यशस्वी जायसवाल का बल्ला चला और वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे, करुण नायर 31 रन बना चलते बने।












Click it and Unblock the Notifications