Explained: क्या भारत-बांग्लादेश टेस्ट स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं आएगा? कहाँ देख सकेंगे मैच का लाइव टेलीकास्ट

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का इंतजार हर किसी को है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितम्बर को खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत यह टेस्ट सीरीज खेली जानी है। बांग्लादेश की टीम धांसू फॉर्म में है।

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान जाकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की है। इसके बाद उनके हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे। हालांकि भारत दौरे पर चीजें अलग होंगी, प्लेयर भी अच्छे हैं। पाकिस्तान में सपाट पिचें थीं लेकिन भारत में ऐसा होने की संभावना नहीं रहती।

ind vs ban

भारत vs बांग्लादेश टेस्ट स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं आएगा

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित नहीं किये जाएंगे। लम्बे समय तक भारत के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही टेलीकास्ट होते आए हैं लेकिन अब उनके पास प्रसारण अधिकार नहीं हैं, इस वजह से टेलीकास्ट नहीं होंगे।

भारत vs बांग्लादेश टेस्ट कहाँ देखें

पुराने प्रसारक के पास अधिकार नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि मैच का प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण होगा। टीवी और ओटीटी दोनों पर मैच देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स 18 पर इस सीरीज के मुकाबले देखे जा सकते हैं। इसके अलावा जियो सिनेमा पर भी मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भारत vs बांग्लादेश के मुकाबले कहाँ होंगे

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज में महज दो ही मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें पहला मैच 19 सितम्बर को शुरू हो जाएगा। यह मुकाबला एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितम्बर से खेला जाएगा।

भारत vs बांग्लादेश टेस्ट में कौन भारी

दोनों टीमों के बीच सीरीज में पलड़ा भारी टीम इंडिया का ही होगा। भारतीय टीम को उनके घर में आकर पराजित कर पाना आसान कार्य नहीं है। टीम इंडिया अपने घर में बादशाह है। पाकिस्तान में हालिया प्रदर्शन को देखते हुए कह सकते हैं कि बांग्लादेश टीम टक्कर दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+