Ind vs Ban T20I: 'अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे,' बांग्लादेश के स्टार ने मैच से पहले पिच को लेकर किया दावा!

India vs Bangladesh, 1st T20I: बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तौहीद ह्रदय को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में पिच धीमी रहेगी क्योंकि दोनों टीमें रविवार को माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, ग्वालियर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के साथ ही एक अनजान क्षेत्र में प्रवेश करेंगी।

बांग्लादेश ने शनिवार को ग्वालियर में अपने तीसरे प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। तौहीद ह्रदय ने कहा कि, 'टी20 रनों का खेल है, हर टीम रन बनाना चाहती है। लेकिन यहां कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ है, यह एक नया मैदान है। हमें नहीं पता कि यहां क्या स्थिति होगी। पिच के धीमे होने की उम्मीद है।'

towhid hridoy

बांग्लादेश को शाकिब अल हसन की कमी खलेगी
बांग्लादेश के स्टार तौहीद हृदय ने पहले टी20 से पहले कहा भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में पिच के धीमे होने की उम्मीद है। हृदय ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम सीरीज जीतने के लिए यहां आई है, हालांकि उसे चैंपियन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की कमी खलेगी, जिन्होंने हाल ही में टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है।

'पिच के बारे में सोचते हैं तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे'
23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि, 'दबाव हमेशा बना रहता है, लेकिन अगर हम इसके बारे में सोचते हैं तो हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे, हमारा ध्यान हमेशा प्रक्रिया और प्रदर्शन करने के तरीके पर रहता है। शाकिब भाई नहीं हैं, हमें उनकी कमी खलेगी, लेकिन एक दिन सभी को जाना ही है, हमें उम्मीद है कि हम उन्हें हरा पाएंगे,"

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए स्टेडियम को तैयार करने के लिए आयोजक युद्धस्तर पर जुटे हैं। जबकि नवनिर्मित सुविधा में खेल का मैदान तैयार है, आयोजक स्टैंड और स्टेडियम के आसपास चल रहे काम को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम प्रयास कर रहे हैं।

इस ऐतिहासिक मुकाबले में वीआईपी के आने की उम्मीद है और इसे देखते हुए, शहर के बाहरी इलाके में स्थित स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क पर मरम्मत का काम चल रहा है। पिछले महीने शहर में भारी बारिश हुई थी, जिससे सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था। स्टेडियम के चारों ओर की दीवार कुछ हफ़्ते पहले ढह गई थी।

ये भी पढ़िए- T20 World Cup के बीच संजय मांजरेकर के ऑन-एयर कमेंट से मचा हंगामा, फैंस ने की कमेंट्री से हटाने की मांग

एक अधिकारी ने कहा कि, 'हम एक हफ़्ते से ज़्यादा समय से यहां हैं। इंदौर की तुलना में ग्वालियर में काम पूरा होने में ज़्यादा समय लगता है। एक स्टैंड में लिफ्ट सुबह ही लगाई गई। भगवान का शुक्र है कि यह दिन-रात का खेल है, अन्यथा फैंस को बिना छत के स्टैंड में बैठने में मुश्किल होती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+